IND vs WI 3rd T20I LIVE Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर यानी आज तीसरा T20I मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की यह T20I सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और अब तीसरा मैच जीतकर दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज रोमांचक मोड़ पर है, जिस वजह से इस तीसरे मैच के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर है. आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. साथ ही, यह भी जानें कि मैच किस प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखा जा सकता है.
कहां खेला जा रहा है IND vs WI मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच इंदौर में खेला जा रहा है. होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैदान छोटा है और पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलता है, जिस वजह से रांची की तरह यहां भी चौके-छक्कों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है.
कब शुरू होगा तीसरा T20I?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा. इससे पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में मैच की कमेंट्री का आनंद लिया जा सकता है. फैंस ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ हो सकता है कमबैक
फ्री में कैसे देख पाएंगे IND vs WI मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में देखा जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर किसी भी तरह का मासिक रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन नहीं लगता है, जिस वजह से डीडी स्पोर्ट्स चैनल मुफ्त है. इस चैनल पर मैच देखने के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा, जो अच्छी बात है.
भारत-वेस्टइंडीज का कैसा है T20I स्क्वाड?
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर.
ये भी पढ़ें:- SA vs AUS: दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, भारतीय मूल के रचिन रवींद्र की हुई वापसी
28 mins agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines