हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: आकिब नबी ने डेब्यू मैच में ही किया शर्मनाक प्रदर्शन, तोड़ दिया 51 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs WI: जम्मू और कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया है. लंबे समय से वो इसका इंतजार कर रहे थे. हालांकि डेब्यू मैच में नबी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनके नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन
Auqib Nabi ने डेब्यू मैच में किया खराब प्रदर्शन (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसी के साथ मुकाबले में टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया. नीतीश कुमार रेड्डी की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी को प्लेइंग 11 में मौका मिला है. इंटरनेशनल क्रिकेट के अपने पहले मुकाबले में आकिब ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही डेब्यू मैच में उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

आकिब नबी के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम कमाया था. जिसके कारण ही उनके इंटरनेशनल डेब्यू का सभी इंतजार कर रहे थे. इस मुकाबले में नबी को वो मौका मिला. लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में 8.5 ओवरों में बिना एक भी विकेट लिए 84 रन गंवा दिए. डेब्यू वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड इससे पहले करसन घावरी के नाम था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1975 में भी 83 रन लुटाए थे. 51 सालों के बाद उनके नाम से ये शर्मनाक रिकॉर्ड हट गया है. 

इस मुकाबले में आकिब नबी ने सिर्फ 8.5 ओवर ही फेंकें थे. जिसके कारण ही इस रिकॉर्ड को और शर्मनाक कहा जा रहा है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम नजर आ रहा है. सिराज ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 76 रन लुटाए थे. ऐसे में पहले मुकाबले के बाद आकिब नबी के ऊपर दबाव और ज्यादा बढ़ गया है. अगले वनडे मैच में अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो उनका वनडे टीम से पत्ता भी कट सकता है.  

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने किया बहुत ज्यादा निराश 

सिर्फ आकिब नबी ने ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मुकाबले में निराश किया है. तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने 10 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर कुल 96 रन लुटा दिए थे. वो इस मुकाबले में सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 5 ओवरों में ही 45 रन लुटा कर सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया है. स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने 6.1 ओवरों में एक भी विकेट नहीं हासिल किया और 38 रन दिए थे. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे मैच में बनाए 3 धमाकेदार रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाजों ने किया खराब प्रदर्शन

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 10 ओवरों में 65 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवरों में 75 रन लुटाकर 2 विकेट लिए थे. इन गेंदबाजों के खराब रिकॉर्ड के कारण ही वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 405 रन बनाए हैं. टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए अब इतिहास रचना होगा. 

ये भी पढ़ें:  जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक ठोक रचा इतिहास, 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola