IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई नए चेहरों को जगह दी गई है। ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर कई सवाल हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने टीम की प्लेइंग 11 का चयन किया है।
किशन नहीं ये खिलाड़ी करेगा गिल के साथ ओपनिंग
वसीम जाफर ने मैच में टीम इंडिया की पारी की शुरुआत के लिए शुभमन गिल और युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल पर भरोसा जताया है। यशस्वी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में भी वे चमके थे। वहीं उन्होंने तीसरे नंबर पर इशान किशन को जगह दी है। जाफर के मुताबिक मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के काबिल है।
तिलक वर्मा करेंगे डेब्यू
वसीम जाफर ने मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव को दी है। वहीं पारी की समाप्ति के लिए उन्होंने युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और ऑलराउंडर अक्षर पटेल को चुना है। उन्होंने आगे तेज गेंदबाजों में अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को जगह दी है।
पहले टी20 के लिए वसीम जाफर की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड
इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
IND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए दिखा गजब का क्रेज
2 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
55 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines