Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम बारबाडोज पहुंच गई है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने सीरीज की बेहतर तैयारी के लिए अभी से नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की प्रेक्टिस शुरू कर दी है। इसी बीच किंग कोहली भी मंगलवार को अभ्यास करने उतरे। उन्होंने नेट्स में कई बेहतरीन शॉट्स खेले। जिसमें एक रिवर्स स्वीप भी शामिल है।
भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली हमेशा ही अपने खेल में सुधार करते रहते हैं। उनका फेवरेट शॉट कवर ड्राइव है लेकिन इसके अलावा दूसरे शॉट्स की भी वे प्रेक्टिस करते हैं। ऐसा ही एक नजारा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनकी प्रेक्टिस के दौरान देखा गया। जिसमें उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को अचानक रिवर्स स्वीप शॉट मारा। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर ‘वन क्रिकेट’ द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।
Virat Kohli playing reverse sweep against Ashwin. [OneCricket] pic.twitter.com/IkglMyI86V
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 5, 2023
विराट कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 टेस्ट की 19 पारियों में 822 रन बनए हैं। उनका औसत 43.26 है। वह 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।