---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: विराट कोहली ने शतक जड़ शुभमन गिल की तरह किया सेलिब्रेट, बल्लेबाज ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने शेनन ग्रैबियल की गेंद पर चौका जड़ा और भारत के बाहर शतक जड़ने के मामले में पांच साल का सूखा खत्म कर दिया। टेस्ट करियर में 29वां शतक कोहली […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार सेंचुरी जड़ी। उन्होंने शेनन ग्रैबियल की गेंद पर चौका जड़ा और भारत के बाहर शतक जड़ने के मामले में पांच साल का सूखा खत्म कर दिया। टेस्ट करियर में 29वां शतक कोहली के लिए खास रहा। दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने शतक जड़ने के बाद स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की तरह सेलिब्रेट किया। उनका ये सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बन गया है।

और पढ़िए – BCCI ने दी टीम इंडिया को गुड न्यूज, बुमराह, राहुल, अय्यर और पंत की फिटनेस पर जारी किया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

शुभमन गिल की तरह जताया आभार 

कोहली ने जैसे ही चौका जड़ा, वे मुस्कुराते हुए रवींद्र जडेजा के पास आए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारा और बल्ला लहराना शुरू कर दिया। इसके बाद कोहली ने सिर झुकाया और शुभमन गिल की तरह इसे सेलिब्रेट करने लगे। दरअसल, गिल भी शतक जड़ने के बाद सिर झुकाकर टीम के साथियों की ओर से मिलने वाले उत्साहवर्धन का आभार जताते हैं। कोहली ने भी ठीक ऐसा ही किया।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

मुस्कुराते हुए नजर आए शुभमन गिल 

इधर, ये नजारा देख टीम इंडिया के प्लेयर खिलखिला उठे। खुद गिल भी तालियां बजाते हुए मुस्कुराने लगे। वहीं यशस्वी जायसवाल गिल से मुस्कुराते हुए कुछ कहते नजर आए। टीम का सपोर्ट स्टाफ भी इस तरह के सेलिब्रेशन से खुश नजर आया। टीम इंडिया की ये एकजुटता देख फैंस भी खुश हो गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – हैरी ब्रूक का बड़ा धमाका, सिर्फ 18 टेस्ट पारियों में इंग्लैंड के लिए रच दिया इतिहास

कोहली ने इस पारी में 206 गेंदें खेलीं और 11 चौके ठोक 121 रन जड़े। उन्हें अल्जारी जोसेफ ने रनआउट कर पवेलियन भेजा। लंच तक टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 373 रन बना लिए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 21, 2023 09:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola