IND vs WI, Virat kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पहले टेस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी नजर होगी। वह पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप हुए हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वह पहले टेस्ट में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनके निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड होंगे। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।
विराट कर सकते हैं डॉन ब्रैडमैन की बराबरी
कोहली अगर पहले टेस्ट में शतक लगा देते हैं तो वह टेस्ट में 29 शतक पूरे कर लेंगे। 29 शतक के साथ वह सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह महान डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करेंगे, जो पहले ही 29 शतक लगा चुके हैं।
वजैक कैलिस से आगे निकल सकते हैं विराट
अगर विराट कोहली पहले टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 150 रन बना लेते हैं तो वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में जैक कैलिस को पछाड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कोहली ने फिलहाल 25,385 रन बनाए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर रहे कैलिस के नाम 25,534 रन दर्ज हैं।
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
विराट कोहली टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हैं। उन्होंने 109 टेस्ट में 8479 रन, 274 वनडे में 12898 और 115 टी20 में 4008 रन बनाए हैं। आईपीएल के 237 मैचों में इस बल्लेबाज ने 7263 रन बनाए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। विराट टेस्ट में 28 शतक, वनडे में 46 और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज शेड्यूल 2023
12-16 जुलाई: डोमिनिका में पहला टेस्ट
20-24 जुलाई: त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines