IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बड़ा मैच होने जा रहा है. कोलकाता में होने वाले इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में कदम रखेगी. दोनों टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में कमाल का रहा है और इसी वजह से नतीजा किसी भी ओर जा सकता है. इस मैच को लेकर हाल ही में पाकिस्तान के एक लाइव टीवी शो पर दो दिग्गज भिड़ गए. उनमें से एक ने टीम इंडिया की जीत का दावा किया और शर्त लगाई कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह शो छोड़ देंगे.
लाइव टीवी पर भिड़े दो पाकिस्तानी दिग्गज
‘हारना मना है’ नामक टीवी शो पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीम इंडिया की जीत का दावा किया. मोहम्मद आमिर ने वेस्टइंडीज की जीत की भविष्यवाणी की थी. शहजाद ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम मैच जीतेगी और सेमीफाइनल खेलेगी, क्योंकि उनकी टीम तगड़ी है. उनके खिलाड़ी शानदार सिस्टम से निकलकर बाहर आते हैं. उनके खिलाड़ियों को पता है कि बड़े मैच में दबाव को कैसे संभालना है.’
शहजाद ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ मैच से ज्यादा प्रेशर कहीं नहीं होता. भारत एकतरफा तरीके से जीता था. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें पता था कि उन्हें बड़े अंतर से जीतना है. इसी वजह से उन्होंने 250 रन से अधिक बनाए. बड़ी-बड़ी टीमें ऐसे मौकों पर 150 रन पर ढेर हो जाती हैं लेकिन टीम इंडिया के साथ ऐसा नहीं था. अगर भारत हार गया, तो मैं ये शो छोड़ दूंगा. मैं इस शो पर दोबारा नहीं आऊंगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: क्या फिर होगा उलटफेर? वेस्टइंडीज दिग्गज ने भरी टीम इंडिया को T20 World Cup से बाहर करने की हुंकार!
मोहम्मद आमिर ने भारत की हार का ठोका दावा
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का मानना है कि वेस्टइंडीज, भारत को हरा देगी. उन्होंने कहा, ‘वेस्टइंडीज आराम से भारत को हरा सकती है. कोलकाता में मैच है और जसप्रीत बुमराह के अलावा उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है. जिम्बाब्वे ने भी 184 रन बना लिए थे. वेस्टइंडीज की टीम पिछले मैच में 90 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बावजूद उन्होंने 180 रन बना दिए थे. मुझे लगता है कि वो इंडिया को आसानी से हरा सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: करियर के आखिरी वनडे मैच में ताबड़तोड़ शतक, संन्यास से पहले एलिसा हीली का तूफान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines