Live Updates
IND vs WI 1st Test LIVE Score: पहले दिन का खेल भारत के नाम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने 162 रनों पर वेस्टइंडीज को समेटने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं. अब दूसरे दिन का खेल बेहद अहम होने वाला है. मैदान पर केएल राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल नजर आने वाले हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बेहद अहम पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. राहुल 50 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. टीम इंडिया ने 33 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: टीम इंडिया 100 रनों के पार
भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. मैदान पर केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल नजर आ रहे हैं. 30 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 103 रन बनाए हैं. राहुल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. रोस्टन चेस की गेंद बाद साई सुदर्शन सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ टीम इंडिया ने 25 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 91 रन बनाए हैं. अब मैदान पर कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: केएल राहुल ने संभाली जिम्मेदारी
यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद केएल राहुल ने जिम्मेदारी उठाई है. राहुल 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं 7 रन बनाकर साई सुदर्शन उनका साथ दे रहे हैं. टीम इंडिया ने 90 रन बनाकर सिर्फ 1 विकेट गंवाया है.
IND vs WI 1st Test LIVE: यशस्वी जयसवाल लौटे पवेलियन
टीम इंडिया को 68 के स्कोर पर पहला झटका लगा है. यशस्वी जयसवाल 36 रन बनाकर जेडन सील्स का शिकार बने हैं. अब साई सुदर्शन टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने उतरे हैं. 19 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: लय में राहुल-जयसवाल की वापसी
दोबारा खेल शुरू होने के बाद भारतीय बल्लेबाज पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं. केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल अब चौकों की बारिश कर रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: दोबारा शुरू हो गया खेल
अहमदाबाद में बारिश रुकने के कारण अब दोबारा खेल शुरू हो गया है. जहां पर यशस्वी जयसवाल ने चौका जड़कर वेस्टइंडीज की टीम को सबक सिखाया है. भारतीय बल्लेबाज अब बड़ा शॉट खेलने को देख रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: कितनी देर में दोबारा शुरू होगा खेल?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब बारिश रुक गई है. जिसके कारण ही जल्द ही खेल दोबारा शुरू होने वाला है. यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल अब दोबारा अपना ध्यान लगाना चाहेंगे.
IND vs WI 1st Test LIVE: बारिश के कारण बीच में रुका मैच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश शुरू हो गई है. जिसके कारण ही मैच बीच में रोकना पड़ा है. 12.4 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 23 रन बनाए हैं. केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल मैदान पर टिके हुए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: समय लेकर खेल रहे हैं राहुल-जयसवाल
टीम इंडिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज समय लेकर गेंदबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही 8 ओवर के बाद टीम ने सिर्फ 19 रन ही बनाए हैं, हालांकि एक भी विकेट नहीं गिरा है. यशस्वी जयसवाल 2 रन तो वहीं केएल राहुल 16 रन बना खेल रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: भारत को मिली सधी हुई शुरुआत
भारतीय टीम को पहले मुकाबले में सधी हुई शुरुआत मिली है. पहले 4 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 8 रन बनाए हैं. जिसमें से 7 रन केएल राहुल ने जोड़े हैं. यशस्वी जयसवाल का अभी तक खाता नहीं खुला है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू
वेस्टइंडीज को 162 रनों पर रोकने के बाद अब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स पहला ओवर डाल रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: 162 पर ऑल आउट वेस्टइंडीज
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई है. टीम इंडिया के लिए 4 विकेट मोहम्मद सिराज ने तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अंपायरों ने लंच का फैसला कर लिया है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: ऑलआउट के करीब वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम ने 153 रनों पर 9 विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने योहान लेन को क्लीन बोल्ड करके पारी में अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया. टीम इंडिया वेस्टइंडीज टीम को ऑल आउट करने के बेहद करीब है.
IND vs WI 1st Test LIVE: वेस्टइंडीज ने गंवाया एक और विकेट
वेस्टइंडीज टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. टीम ने 150 रनों पर 8 विकेट गंवा दिया है. जस्टिन ग्रीव्स को बुमराह ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज ने गंवाया 7वां विकेट
वेस्टइंडीज की टीम ने 144 रनों के स्कोर पर 7वां विकेट गंवा दिया है. खारी पियरे 11 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने हैं. टीम इंडिया लगातार अंतराल में विकेट चटका रही है.
IND vs WI 1st Test LIVE: राहुल ने छोड़ा लड्डू कैच
केएल राहुल ने जस्टिन ग्रीव्स का बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया. जिसके कारण वाशिंगटन सुंदर को उनका पहला विकेट नहीं मिला.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज के लिए वापसी हुई और मुश्किल
वेस्टइंडीज की टीम के लिए पहले टेस्ट में टॉस जीतने के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है. टीम ने 120 के स्कोर पर ही अपने 6 बल्लेबाज खो दिए हैं. ऐसे में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाजों के खिलाफ अब उनकी वापसी बहुत ज्यादा मुश्किल नजर आ रही है.
IND vs WI 1st Test LIVE: 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 30 ओवरों में 120 रन बनाए हैं. कप्तान रोस्टन चेस भी पवेलियन लौट चुके हैं. मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट अब तक अपने नाम किया है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू
अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन का दूसरा सेशन शुरू हो गया है. वेस्टइंडीज टीम की निगाहें कप्तान रोस्टन चेस पर टिकी हुई हैं. वहीं भारतीय टीम वेस्टइंडीज को ऑलआउट करना चाहेगी.
IND vs WI 1st Test LIVE: लंच तक भारतीय गेंदबाजों का जलवा
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही 23.2 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 90 रनों पर 5 विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट अपने नाम किया है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन
वेस्टइंडीज की टीम लंच से पहले ही अपने 5 विकेट गंवा चुकी है. कुलदीप यादव ने विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को 26 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है. जिसके कारण ही लंच तक वेस्टइंडीज ने 90 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया है.
IND vs WI 1st Test LIVE: वेस्टइंडीज कर रही है मैच में वापसी
42 रनों पर 4 विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम धीरे-धीरे मुकाबले में वापसी कर रही है. कप्तान रोस्टन चेस और विकेटकीपर शाई होप मैदान पर टिके हुए हैं. जिसके कारण ही 20 ओवरों के बाद टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: मुश्किल में है वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जिसे भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया है. 16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: वेस्टइंडीज ने गंवाया चौथा विकेट
वेस्टइंडीज की टीम ने 42 रनों के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है. एलिक एथानाज 12 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. सिराज ने अपने छठे ओवर में ही तीसरा विकेट हासिल कर लिया है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिया है. ब्रैंडन किंग 15 गेंदों में 13 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. सिराज ने इसी के साथ मुकाबले में अपना दूसरा विकेट झटका. 10 ओवर में वेस्टइंडीज ने 39 रन बनाकर 3 विकेट गंवाए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका
वेस्टइंडीज की टीम ने सिर्फ 20 रनों के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेज दिया है. ध्रुव जुरेल ने एक और शानदार कैच पकड़ा है.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज ने गंवाया पहला विकेट
वेस्टइंडीज की टीम को चौथे ओवर में ही पहला झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज टैगेनारिन चंद्रपॉल बिना खाता खोले ही मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे शानदार कैच पकड़ा है.
IND vs WI 1st Test LIVE: वेस्टइंडीज की सधी हुई शुरुआत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज को सधी हुई शुरुआत मिली है. 3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 12 रन बना लिए हैं. जसप्रीत बुमराह दिशाहीन गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू
वेस्टइंडीज की पहली पारी का आगाज हो गया है. जहां पर उनके लिए टैगेनारिन चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर डाल रहे हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: 15 सालों का सफर हुआ खत्म
भारतीय टीम लगभग 15 सालों के बाद घरेलू टेस्ट मैच में बिना विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के उतर रही है. आखिरी बार ऐसा साल 2010 में नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
टैगेनारिन चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक एथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स.
IND vs WI 1st Test LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
IND vs WI 1st Test LIVE Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों ने प्लेइंग 11 को लेकर कुछ चौंकाने वाले फैसले किए हैं.
IND vs WI 1st Test LIVE: कहां पर देखें ये मुकाबला?
आज से भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. पहला मुकाबला अहमदाबाद में होने जा रहा है. आइए जानते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी.
यहां पर पढ़ें पूरी खबर:IND vs WI 1st Test Live Streaming: कहां देख पाएंगे पहला टेस्ट? ये रही लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Team India vs West Indies 1st Test Day 1 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज के पक्ष में पहले दिन और कुछ भी नहीं हुआ. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले कमाल का प्रदर्शन किया. उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी बेहद अहम पारियां खेली.
162 रनों पर सिमटी वेस्टइंडीज
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोस्टन टेस ने 24 रन तो वहीं शाई होप ने 26 रनों की पारी खेली. जस्टिन ग्रीव्स ने भी अहम 32 रन बनाए. अन्य बल्लेबाज छोटी-छोटी पारियां भी नहीं खेल सके. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 162 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम 3 विकेट रहे. कुलदीप यादव ने 2 विकेट तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st Test Live Streaming: कहां देख पाएंगे पहला टेस्ट? ये रही लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
पहला दिन रहा टीम इंडिया के नाम
शानदार गेंदबाजी करने के बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 36 रनों की पारी खेली. वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद 53 रन अब तक बनाए हैं. साई सुदर्शन 7 रन ही जोड़ सके. दिन का खेल खत्म होने तक राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल भी टिके रहे. कप्तान गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं. वो अभी वेस्टइंडीज से 41 रन पीछे है. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेस और जेडन सील्स ने 1-1 विकेट हासिल किया है. दूसरे दिन का खेल बेहद अहम होने वाला है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: स्पिनर्स बुनेंगे फिरकी का जाल, बल्लेबाजों का होगा हाल बेहाल! अहमदाबाद में कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
35 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines