IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा. पहले टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 तैयार करनी शुरू कर दी है. इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का खेलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. इसके पीछे का कारण भी साफ हो गया है.
वैभव सूर्यवंशी का खेलना है मुश्किल
एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ सकता है. दरअसल जापान में टीम इंडिया सिर्फ 4 मुख्य गेंदबाजों के साथ ही उतर रही थी. जिसके कारण ही सूर्यवंशी की जगह प्लेइंग 11 में बन रही थी. जैसे ही टीम इंडिया 5वें गेंदबाज की तरफ जाएगी, तो एक बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा.
हेड कोच गौतम गंभीर को अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की सलामी जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद है. ऐसे में वैभव को बाहर ही बैठना पड़ सकता है. प्लेइंग 11 में वैभव की जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की एंट्री हो सकती है. जिससे टीम इंडिया का बैलेंस और भी अच्छा हो सके. ऑलराउंडर के रुप में टीम के पास पहले से ही शिवम दुबे और अक्षर पटेल का विकल्प भी मौजूद है. जिसके कारण बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है.
सूर्यवंशी को अपनी बारी का करना होगा इंतजार
गौतम गंभीर की कोचिंग में अब तक वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 3 ही मुकाबले खेलने को मिले हैं. फिलहाल अपनी बारी का इंतजार वैभव को करना पड़ेगा. पहले 3 मैचों के बाद टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को चौथे टी-20 मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को पूरे मौके दिए जाने वाले हैं. दोनों ही जोड़ी लंबे समय से साथ खेलती हुई नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, BCCI ने ही दे दिया बड़ा हिंट
सैमसन ने पिछले 3 मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में अगर वो अगले 3 मैचों में रन नहीं बना पाते हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की लॉटरी लग सकती है. वैभव फिर सिर्फ आखिरी 2 मैचों में ही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. नंबर 3 पर ईशान किशन का खेलना अभी से ही पक्का नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, आईपीएल 2027 में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
37 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
51 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines