IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से अलग-अलग रिपोर्ट आ रही थी. जिसमें उनके संन्यास की खबरें भी चल रही थी. हालांकि इन रिपोर्ट्स के बीच भी रोहित लगातार मैदान पर खुद को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर रोहित ने फॉर्म हासिल की है. ऐसे में वो अब उसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं. अगर रोहित ने ऐसा किया, तो वो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
हिटमैन को चाहिए एक और शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में अगर रोहित शर्मा ने एक भी शतक बना दिया, तो वो इतिहास रच देंगे. भारतीय सरजमीं पर वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम हो सकता है. हिटमैन की मौजूदा समय में उम्र 39 साल की है. हिटमैन का वेस्टइंडीज के खिलाफ तो रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है.
पूरा कर सकते हैं 12 हजार रन
टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अगर इस सीरीज में कुल 105 रन और बनाए, तो वो वनडे फॉर्मेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लेंगे. इसी के साथ रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के 7वें और भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. रोहित से पहले भारत के लिए ये कारनामा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने किया है.
10 हजार रन भी बना सकते हैं रोहित
वनडे में अब तक बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर नजर आ रहे हैं. अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हिटमैन ने 135 रन और बना दिए, तो वो इस फॉर्मेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 10 हजार रन पूरे कर लेंगे. उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल ने ही ये कारनामा किया है.
रोहित को चाहिए 18 और चौके
वनडे सीरीज में अगर रोहित शर्मा ने 18 चौके और जड़ दिए, तो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 हजार चौके पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले 21वें खिलाड़ी और छठे भारतीय बन जाएंगे. रोहित इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं. हालांकि छक्कों के मामले में रोहित नंबर 1 पर हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम
इस सीरीज में चाहिए 12 छक्के
अगर इस सीरीज में रोहित शर्मा 12 छक्के और मारते हैं, वो वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 100 छक्के मार देंगे. रोहित ऐसा 2 टीमों के खिलाफ करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इससे पहले रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के जड़े हैं. उनके अलावा क्रिस गेल ने ही 100 छक्के किसी एक टीम के खिलाफ बनाया है. गेल ने ऐसा इंग्लैंड के खिलाफ किया था.
ये भी पढ़ें: IND vs WI वनडे क्रिकेट में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के? विराट कोहली टॉप-5 में भी नहीं
संबंधित खबरें
दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
47 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
6 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines