IND vs WI: रिटायरमेंट की हो रही थी बात, फिर 36 की उम्र में कैसे बदली रवींद्र जडेजा की किस्मत? 

IND vs WI: आईपीएल 2025 के दौरान जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया तो फैंस ने कहना शुरू कर दिया की अब बारी रवींद्र जडेजा की है. पिछले 7 टेस्ट मैचों में अपने आलोचकों को जडेजा ने गलत साबित कर दिया. 36 साल की उम्र में जडेजा ने करियर में नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है. इस पीछे का पूरा श्रेय जडेजा ने सपोर्ट स्टाफ से इस सदस्य को दिया है.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

IND vs WI: विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद खबरें चलने लगी की जल्द ही दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी करियर खत्म हो जाएगा. जिसके बाद तो जडेजा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. इंग्लैंड में तहलका मचाने के बाद जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कमाल किया. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस बड़ी सफलता के बाद रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के इस सदस्य को सारा क्रेडिट दिया है. 

विज्ञापन

टीम में बदलाव को लेकर बोले रवींद्र जडेजा 

पिछले कुछ महीनों से टीम लगातार अच्छा कर रही है. जिसके बारे में बात करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा ने कहा, ‘मुझे (अश्विन के संन्यास के बाद) ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता था. लेकिन हाँ, कुल मिलाकर, हम एक टीम के तौर पर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही लिहाज से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि पिछले 5-6 महीनों में हम किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं. इसलिए एक टीम के तौर पर यह एक अच्छा संकेत है कि हम लंबे समय तक ऐसा करते रहेंगे.’  

विज्ञापन

अपनी सफलता के पीछे गौतम गंभीर को क्रेडिट देते हुए रवींद्र जडेजा ने कहा, ‘जैसा कि गौती भाई (गंभीर) ने कहा, मैं अब छठे नंबर पर हूँ. इसलिए मैं एक अच्छे बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा सोच रहा हूँ, और यह मेरे लिए कारगर है. पहले, कई सालों तक, मैं आठवें-नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करता रहा हूँ, इसलिए मेरी मानसिकता अब की मानसिकता से थोड़ी अलग थी. मैं बस कोशिश करता हूँ कि जब भी मुझे बल्लेबाजी का मौका मिले, मैं क्रीज पर ज्यादा समय बिताऊँ.’  

ये भी पढ़ें: IND vs WI: शुभमन गिल ने किसको हैंड ओवर की ट्रॉफी? मैदान पर देखने को मिला अलग नजारा

विज्ञापन

अपने रोल को लेकर भी बोले जडेजा  

जडेजा किस सोच के साथ खेलते हैं, इसके बारे में उन्होंने पहली बार बात की है. रवींद्र जडेजा ने अपनी सोच को लेकर कहा ‘सच कहूँ तो, मैं रिकॉर्ड्स के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मैं बस अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करता हूँ. मैं हमेशा ऐसा करने के लिए उत्सुक रहता हूँ. मुझे लगता है कि अगर मैं बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता, तो एक खिलाड़ी के तौर पर मेरी अहमियत नहीं दिखती. मैं हमेशा तत्पर रहता हूँ और अपना 100 प्रतिशत देता हूँ. मुझे लगता है कि यह मेरी तीसरी मैन ऑफ द सीरीज ट्रॉफी है, इसलिए हाँ, मैं इसे घर वापस लाकर बहुत खुश हूँ.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ