IND vs WI: पिछले 1 साल में भारतीय टेस्ट टीम में बहुत बड़े-बड़े बदलाव हुए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है. जिसके कारण ही एक नई टेस्ट टीम नजर आ रही है. आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी है. जहां पर भारतीय क्रिकेट के 15 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला है. जब भारतीय क्रिकेट के 3 सबसे बड़े दिग्गजों में से एक भी घरेलू टेस्ट मैच में नहीं नजर आ रहा है.
भारतीय क्रिकेट के एक युग का हुआ अंत
टीम इंडिया 15 सालों के बाद घरेलू मैदान पर कोई ऐसा टेस्ट मैच खेल रही हैं. जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन में से कोई एक भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं है. ऐसा 15 साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर महीने में हुआ था. उस समय टीम इंडिया नागपुर में सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेल रही थी. उसके बाद इन तीनों खिलाड़ियों से में किसी एक ने तो घरेलू टेस्ट खेला ही है. तीनों ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. खासकर विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन तो टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय इतिहास के बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैंने खूब गाली दी थी…’, शिखर धवन ने विराट कोहली के साथ बहस पर दिया चौंकाने वाला बयान
हाल में ही तीनों दिग्गजों ने लिया है संन्यास
साल 2025 की शुरुआत में रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है. जिसके बाद वो विदेशी टी20 लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो टी20 के बाद अब टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है. दोनों ने ही आईपीएल 2025 के दौरान ये फैसला किया था. हालांकि दोनों ही दिग्गज अभी भी वनडे फॉर्मेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 19 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी. जहां पर ये दोनों दिग्गज मैदान पर ब्लू जर्सी में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, इस नंबर पर नजर आ रही टीम इंडिया
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
20 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
31 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines