AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, इस नंबर पर नजर आ रही टीम इंडिया 

AUS W vs NZ W: महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. जिसमें एश्ले गार्डनर ने कमाल का प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को शानदार जीत दिलाई. इस मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल कर दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया का स्थान पर पूरी तरह से बदल गया है.

AUS W vs NZ W world cup 2025

AUS W vs NZ W world cup 2025

AUS W vs NZ W: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमें आमने-सामने थी. जहां पर पहले बल्लेबाजी करके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 326 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 237 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. अपने पहले मुकाबले में 89 रनों से जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पॉइंट्स टेबल का खेल बदल दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के पोजीशन में भी बदलाव देखने को मिला है.  

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टीम को मिली धमाकेदार जीत 

मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर फीबी लिचफील्ड ने अहम 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने 83 गेंदों में 115 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में ऑल आउट होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बना डाले. 

विज्ञापन

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली. दोनों सलामी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सकी. कप्तान सोफी डिवाइन ने 112 रनों की शानदार पारी खेली. एमेलिया केर ने भी 33 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी कीवी टीम 44वें ओवर में 237 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में 89 रनों से जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में खेल कर दिया है. 

विज्ञापन

इस नंबर पर नजर आ रही है टीम इंडिया 

बड़ी जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर नजर आ रही है. 2 अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +1.780 का है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम टेबल में आखिरी पायदान पर नजर आ रही है. पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया दूसरे स्थान पर नजर आ रही है. भारतीय टीम 2 अंक हासिल करने के साथ ही साथ नेट रन रेट भी +1.255 का बना कर चल रही है. वहीं भारत के खिलाफ हार के कारण श्रीलंका की टीम 7वें स्थान पर नजर आ रही है. अन्य 4 टीमों ने अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ