हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: क्या बदल सकता है वनडे में विराट कोहली का बल्लेबाजी नंबर? कप्तान-कोच बना रहे हैं प्लान!

IND vs WI: टीम इंडिया ने अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. जिसके कारण ही प्लेइंग 11 को लेकर भी फैसला होना शुरू हो गया है. इस बीच बल्लेबाजी नंबर बदलने की चर्चा भी बहुत तेज हो गई है.

विज्ञापन
Virat Kohli का बदल सकता है बल्लेबाजी नंबर (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मुकाबला 27 नवंबर को खेलने वाली है. इस मुकाबले में पर सभी की नजरें टिकी हुई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस मुकाबले में कुछ बड़े फैसले करने होंगे. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए सही प्लेइंग 11 का फैसला करना बहुत ही मुश्किल भरा होने वाला है. इस बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम मैनेजमेंट भारतीय दिग्गज विराट कोहली का बल्लेबाजी नंबर बदलने के बारे में भी सोच रहा है. जिसको लेकर चर्चा फिलहाल बहुत तेज हो गई है.  

क्या बदल सकता है विराट कोहली का बल्लेबाजी नंबर? 

एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के कारण श्रेयस अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के टॉप 4 में बदलाव की गुंजाइश नजर आ रही है. कप्तान शुभमन गिल ने अगर यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका देने का फैसला किया, तो कई विराट कोहली का भी बल्लेबाजी नंबर बदल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है. 

यशस्वी जायसवाल के खेलने पर रोहित शर्मा को उनका जोड़ीदार बनाया जा सकता है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल नंबर 3 पर खेलना चाहेंगे. सलामी बल्लेबाज होने के कारण वो मध्यक्रम में बल्लेबाजी नहीं करना चाहेंगे. ऐसे में गिल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे. इस स्थिति में दिग्गज विराट कोहली को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पड़ सकता है. हालांकि खबरों की मानें तो इस फैसले से किंग कोहली बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. वो नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं.  

विज्ञापन

टीम के पास है एक और विकल्प 

अंत समय में अगर टीम मैनेजमेंट ने टॉप 3 में बदलाव नहीं करने का फैसला किया, तो सीधे नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को ही मौका दिया जा सकता है. गायकवाड़ ने बतौर बल्लेबाज नंबर 4 पर पिछली पारी में टीम इंडिया के लिए शतक जड़ा था. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें भी चांस देना चाहेंगे. हालांकि नंबर 4 के लिए ही नमन धीर भी अपना दावा ठोक रहे हैं. जो जरूरत पड़ने पर कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे मैच में कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम? जानें बारिश बिगाड़ेगी खेल या फिर पूरा होगा मुकाबला

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम को इस सीरीज में कुछ फैसले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर भी लेने हैं. ऐसे में अगर इस सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल पिछड़ गए और ऋतुराज गायकवाड़ ने रन बना दिए, तो टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाजी से लेकर नंबर 5 तक किसी भी जगह पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. जिसका फायदा उन्हें आने वाले समय में भी मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola