Team India Won Second Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में चल रहे दूसरा टेस्ट मैच का समापन हो गया है. इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को फॉलो-ऑन भी दिया. मेहमान टीम ने काफी संघर्ष किया और वापसी करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. टीम इंडिया ने 121 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 2-0 से सीरीज जीतकर वेस्टइंडीज का काम-तमाम कर दिया. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली सीरीज अपने नाम कर ली है.
भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराया
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 5 विकेट खोकर 518 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा और वेस्टइंडीज को 248 पर ऑलआउट कर दिया. शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज को फॉलो-ऑन देकर दोबारा बल्लेबाजी करने बुलाया. इस बार वेस्टइंडीज पूरी तैयारी से आया था. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और शे होप ने शतक जड़ा. हालांकि, उन्हें अन्य बल्लेबाजों से वैसा सपोर्ट नहीं मिला, जैसा वो चाहते थे. 390 रन पर वो ऑलआउट हो गए.
टीम इंडिया के सामने 121 रन का लक्ष्य था. यशस्वी जायसवाल अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे लेकिन केएल राहुल और साई सुदर्शन के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिली. साई के आउट होने के बाद गिल ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए. पारी के 36वें ओवर में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज अपने नाम की. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत का सिलसिला भारत ने जारी रखा.
लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
121 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद केएल राहुल ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल, जहां बड़े शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए, तो वहीं राहुल ने अपना विकेट बचाए रखा. उन्होंने 108 गेंदों का सामना करके 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. राहुल ने ही टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट भी लगाया.
ये भी पढ़ें:- SA vs BAN: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बेहाल हुआ बांग्लादेश, बीच मैदान फूट-फूटकर रोए खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines