IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को मुकाबले में बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली थी. जिसके बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करके टीम का कमबैक कराया. इसी के साथ उन्होंने खुद को भी दोबारा साबित कर दिया है.
कुलदीप यादव ने किया कमाल
इंग्लैंड के खिलाफ तीनों ही मैचों में बाहर बैठने के बाद कुलदीप यादव बहुत ज्यादा निराश नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कुलदीप पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे. वेस्टइंडीज की टीम उस समय आसानी से 380 और 400 रनों तक जाती हुई नजर आ रही थी.
जिसके बाद कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल ने 62 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद से वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आना शुरू हुई. जिसके बाद कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को भी आउट किया. जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को भी कुलदीप यादव ने आउट किया. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 300 रन भी नहीं बना सकी. टीम इंडिया के स्टार कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही कुलदीप यादव छाए हुए हैं.
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल के अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया. जस्टिन ने 108 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में आ गई. कप्तान शाई होप सिर्फ 12 रन ही बना सके. कीसी कार्टी भी मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इन दोनों के अलावा अनुभवी खिलाड़ी रोस्टन चेस ने भी सिर्फ 24 रन ही बनाए.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा को कैसा लगता है ‘RO-KO’ नाम? पहली बार दिया रिएक्शन
अंत में अमीर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किया. इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 1 विकेट मिला. हालांकि इस मुकाबले में गेंद के साथ रवींद्र जडेजा, गूरनूर बरार और नीतीश कुमार रेड्डी ने बहुत ज्यादा निराश किया.
ये भी पढ़ें: VIDEO: नमन धीर ने जॉन कैंपबेल को किया क्लीन बोल्ड, फिर भी नहीं मिला विकेट, जानें क्यों?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
36 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
56 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines