Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ी अपने आप को फिट रख रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 सीरीज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और खास तरह की ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह जिम में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने 17 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अपने गले में लोहे की मोटी चेन लपेटे वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
संजू सैमसन की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। कुछ फैंस ने उनकी तुलना WWE सुपरस्टार जॉन सीना से की है। ये बल्लेबाज आखिरी बार राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिया था। अब संजू को विंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में मौका मिला है। वह इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। इसके लिए वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में जमकर मेहनत कर रहे हैं।
जगह पक्की करने का सुनहरा मौका
ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में जंसू सैमसन के पास टीम इंडिया में जगह पक्की करने का अच्छा मौका है। सैमसन का सीमित ओवरों में रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। अगर वह वेस्टइंडीज दौरे पर बल्ले से रनों की बारिश करते हैं तो उन्हें आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
24 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines