IND vs WI T20: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसे टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अगले महीने से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या कप्तानी करते दिखेंगे। तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी टी20 सीरीज में जगह मिली है। इस गेंदबाज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अपने समय के दिग्गज स्पिनर रहे ब्रैड हॉग ने कहा कि वेस्टइंडीज टूर उमरान मलिक के लिए एक बड़ी सीख होगी कि आप सिर्फ पेस के भरोसे नहीं रह सकते हैं और लाइन-लेंथ भी जरूरी है। आपको बता दें कि तेज गति से बल्लेबाजों को आउट करने वाले उमरान अभी तक खुद को सही लाइन और लेंथ पर फिट नहीं बिठा पाए हैं।
ब्रैड हॉग ने उमरान मलिक को लेकर दिया ये बयान
ब्रैड हॉग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि ‘हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनके पास पोटेंशियल है। मेरे हिसाब से अर्शदीप सिंह के लिए ये काफी अहम सीरीज होगी। इसके अलावा उमरान मलिक के लिए आईपीएल 2023 जिस तरह का गया था उसे देखते हुए आगामी सीरीज उनके लिए एक बड़ी सीख होगी। उन्हें एहसास होगा कि पेस ही सबकुछ नहीं है।’
पेस के दम पर टीम इंडिया में बनाई थी जगह
उमरान मलिक 150 प्लस की रफ्तार से गेंदबाजी करने में माहिर हैं। उन्होंने आईपीएल में पेस का जादू दिखाया और फिर टीम इंडिया में जगह बनाई थी। हालांकि पिछले आईपीएल सीजन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल 2022 के सीजन में उमरान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 मुकाबलों में 22 विकेट अपने नाम किये थे, जबकि आईपीएल 2023 में उमरान ने सिर्फ पांच विकेट लिए। उनकी इकॉनमी भी 10.85 की रही। खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें कई मैचों में बाहर भी बिठाया गया था।
भारत की टी20 टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines