IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। मैच का आयोजन त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच में यहां कई युवा चेहरे अपना जलवा बिखेरेंगे वहीं लोगों की नजर एक बार फिर से टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव पर होगी जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव के पास शिखर धवन को पछाड़ने का मौका
दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा हो लेकिन टी20 में वे अपना नेचरल गेम खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनके पास इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का भी मौका है।
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 46.52 की औसत से 1,675 रन बनाए हैं। मैच में 84 रन बनाते ही वह शिखर धवन के 1,759 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर विराट कोहली हैं जिनके 4008 रन है। कोहली के अलावा दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। जिनके 3853 रन है।
और पढ़ें – ब्रायन लारा स्टेडियम में गेंदबाजों का रहता है बोलबाला, देखें पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड्स
Most Runs for india in t20: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
– विराट कोहली – 4008 रन
– रोहित शर्मा – 3853 रन
– केएल राहुल – 2265 रन
– शिखर धवन – 1759 रन
– सूर्यकुमार यादव – 1675 रन
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड
इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
37 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
37 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines