IND vs WI: सूर्यकुमार यादव का हाहाकारी छक्का, कार पार्किंग के पास जा गिरी गेंद, देखें वीडियो

IND vs WI Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जो मैदान पर आते ही करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर देता है। गुरुवार को सूर्या ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अपने ट्रेडमार्क शॉट से ऐसा करारा छक्का ठोका कि गेंद रॉकेट बनकर हवा में उड़ गई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का ये नजारा आठवें ओवर में दिखाया।

विज्ञापन

सूर्या ने बॉल की हाइट और स्पीड का किया इस्तेमाल 

जायडन सील्स ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो सूर्या ने बॉल की हाइट और स्पीड का बखूबी इस्तेमाल किया। उन्होंने पैर के पंजे खोले और गेंद को सिर के ऊपर से उठाकर लॉन्ग लेग की ओर करारा छक्का ठोक डाला। सूर्या का ये कड़क शॉट इतना घातक था कि गेंद काफी देर तक हवा में उड़ी फिर जैसे ही नीचे आई तो टप्पा पड़ते हुए स्टेडियम की कार पार्किंग के नजदीक जा गिरी। ये नजारा देख गेंदबाज सील्स भी दंग रह गए।

विज्ञापन

गुडाकेश मोती की गेंद पर मात खा गए सूर्या 

हालांकि सूर्या से मैच जिताने वाली पारी की उम्मीद लगाकर बैठे क्रिकेटप्रेमियों को 11वें ओवर में बड़ा झटका लगा। सूर्या गुडाकेश मोती की शानदार गेंद पर स्वीप लगाने के चक्कर में बीट हुए और अपना विकेट गंवा बैठे। बॉल सीधा उनके पैड्स से टकराई और अंपायर ने जोरदार अपील होने के बाद उंगली उठाने में जरा भी देर नहीं की। इस तरह सूर्या 25 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 19 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद टीम का स्कोर 54 रन हुआ। इससे पहले विंडीज को भारतीय गेंदबाजों ने महज 114 रनों पर ढेर कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ