नई दिल्ली: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की टीम की घोषणा करते समय अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया था। रहाणे ने लगभग डेढ़ साल तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार फॉर्म दिखाने वाले रहाणे को बोर्ड ने मौका देने का फैसला किया।
गांगुली ने उठाया सवाल
फाइनल में रहाणे ने भारत के लिए पहली पारी में 89 रन बनाकर और दूसरी पारी में 46 रन बनाकर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। हालांकि टीम इंडिया इस मुकाबले को हार गई, लेकिन चयनकर्ताओं ने न केवल उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए फिर से चुना बल्कि उन्हें उप-कप्तान भी बना दिया। आमतौर पर भारत में उप-कप्तान युवा होते हैं, जिन्हें यह सोचकर पद दिया जाता है कि वह भारत के अगले कप्तान होंगे, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स को यह कॉल थोड़ा हटकर लग रही थी। इस फैसले से आश्चर्यचकित होने वालों में भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी शामिल हैं, जिन्होंने रहाणे को उप-कप्तान बनाए जाने पर सवाल उठाया।
रवींद्र जडेजा उम्मीदवार
जब गांगुली से पूछा गया कि क्या शुभमन गिल उप-कप्तानी के लिए विकल्प हैं तो उन्होंने पीटीआई से कहा- ”हां, मुझे ऐसा लगता है। मैं नहीं कहूंगा कि यह एक कदम पीछे है। आप 18 महीने तक बाहर रहे हैं, फिर आप एक टेस्ट खेलते हैं और आप उप-कप्तान बन जाते हैं। मुझे इसके पीछे की विचार प्रक्रिया समझ में नहीं आती। रवींद्र जडेजा लंबे समय से वहां हैं और टेस्ट मैचों में निश्चित हैं, वह एक उम्मीदवार हैं।” गांगुली ने चयनकर्ताओं को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा- मेरी एक ही बात है कि ‘चयन गर्म या ठंडा’ नहीं होना चाहिए। चयन में निरंतरता होनी चाहिए।
वेस्ट इंडीज दौरे पर भारत की टेस्ट टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), के.एस.भरत (विकेटकीपर),ईशान किशन (विकेटकीपर), आर.अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines