Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 200 रनों से विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 85 रनों की पारी खेली। मैच में भले ही वे शतक से चूक गए लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 85 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ अब वनडे फॉर्मेट में 27 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा बाएं हाथ के ओपनर इमाम उल हक के नाम था, जिनके 27 पारियों के बाद 1381 रन थे। वहीं अब शुभमन गिल अब इतनी पारियां खेलने के बाद 1437 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका बल्लेबाज़ी औसत 62.48 का रहा है। इससे पहले उन्होंने बाबर आजम के 26 पारियों में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतक जड़ा। जिसमें शुभमन गिल ने 85 रन बनाए वहीं इशान किशन ने 77 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर 143 रनों की साझेदारी की। इसके बाद संजू सैमसन (51) और कप्तान हार्दिक पांड्या (70*) ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।