हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: गंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका? कप्तान ने खुद बताया कारण

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. अब कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने के पीछे का कारण सामने रखा है.

विज्ञापन
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देने का कारण बताया (Image: ANI)

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का समापन हो गया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे. हालांकि, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर ने उन्हें एक भी मैच खेलने का चांस नहीं दिया. फैंस वैभव को खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन वह बेंच पर ही बैठे रह गए. अब सीरीज के 2-2 से समाप्त होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं देने का कारण बताया.

श्रेयस अय्यर ने वैभव को लेकर क्या कहा?

पांचवें T20I के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा. उन्होंने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पिछले दो सालों में बतौर ओपनर जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके कारण उन्हें प्राथमिकता देना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी के दृष्टिकोण से बात करें, तो पहले ही उनसे साफ बात हो गई थी कि उन्हें अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा. हमें पता है कि उनके पास कितना शानदार टैलेंट है. हमें पता है कि वे क्या कर सकते हैं. हालांकि, जिसने पिछले कुछ सालों में लगातार इतना अच्छा किया है, वह हमेशा ही उस व्यक्ति से आगे होगा, जो अभी टीम में आया है.’

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा, ‘जब भी वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, तो वह लंबे समय तक खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट के बारे में यही बात है. हमें प्रतिस्पर्धा चाहिए. हमें ड्रेसिंग रूम में टैलेंट चाहिए. हालांकि, कई बार क्रिकेट इसी तरह से आगे बढ़ता है. भले ही कोई 15 वर्षीय हो या 30 वर्षीय, आपको अपने मौके का इंतजार करना होगा. मैं उन्हें यह बताता रहता हूं कि आपको मौका मिलेगा. आपको निरंतरता दिखानी होगी और कई बार इंतजार करना होगा. हमारे पास दो शानदार ओपनर्स हैं. हम वैभव के साथ यही बातें कर रहे हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म

न्यूजीलैंड दौरे पर भी मौका मिलना मुश्किल

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 145 रन जड़े, वहीं संजू सैमसन ने 168 रन बनाए. ऐसे में दोनों में से किसी को भी बाहर करना सही नहीं होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है और इसमें भी वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठ सकते हैं. टीम इंडिया अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही आगे बढ़ सकती है. अगर शुरुआती 3 मैचों में कोई बल्लेबाज लगातार फ्लॉप रहा, तो शायद वैभव के लिए मौका बन सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: T20I सीरीज ड्रॉ होने के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा, कहा- नतीजा अलग हो सकता था…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola