हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

Shreyas Iyer: टीम इंडिया इस समय जीत की स्ट्रीक पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पिछले 9 मैच जीते हैं. रोहित शर्मा ही एक एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 10 या उससे अधिक मैच जीते हैं. श्रेयस अय्यर के पास रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीते हैं पिछले 9 मैच (Image: ANI)

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर के T20I कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक अंदाज में हुई थी. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अय्यर ने इसके बाद जोरदार कमबैक किया और अभी वह जीत की स्ट्रीक पर हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पिछले 9 मैच जीते हैं और अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है. वह रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री कर सकते हैं.

रोहित शर्मा के नाम है खास रिकॉर्ड

T20I इतिहास में रोहित शर्मा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने लगातार 10 या उससे ज्यादा मैच जीते हैं. रोहित ने यह कारनामा दो बार किया है. वह 2019 से 2022 के बीच T20I कप्तान के तौर पर भारत को लगातार 14 मैच जिता चुके थे. उन्होंने 2024 में यह कारनामा दोहराया. उनकी कप्तानी में भारत ने फिर से 11 T20I मैच लगातार जीते. रोहित के अलावा अब तक कोई भी कप्तान T20I में भारत को लगातार 10 या उससे अधिक मैचों में जीत नहीं दिला पाया है. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने लगातार 9-9 जीत दर्ज की, लेकिन वे पीछे रह गए.

अय्यर के पास रोहित के खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

श्रेयस अय्यर बतौर T20I कप्तान अभी जीत की स्ट्रीक पर हैं. पिछले 9 T20I मुकाबलों में भारत को जीत मिली है. अब 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर टीम इंडिया को जीत मिली, तो श्रेयस अय्यर की रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री हो जाएगी. वह भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिनकी कप्तानी में टीम ने लगातार 10 या उससे ज्यादा मैच जीते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027’ टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी

भारत की पिछली 9 जीत पर एक नजर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार मिली थी. इसके बाद अय्यर के नेतृत्व में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में जीत दर्ज की. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीजन में भी टीम इंडिया को 3-0 से जीत मिली.

विज्ञापन

भारत ने इसके बाद जापान को ऐतिहासिक T20I मुकाबले में हराया. एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने दो मैच खेले और दोनों में उन्हें जीत मिली. पाकिस्तान को फाइनल में दी शिकस्त श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की 9वीं जीत रही. वेस्टइंडीज T20I क्रिकेट में मजबूत टीम है और टीम इंडिया के लिए उनके खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola