IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 175 रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करते ही वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
10 हजार रन बनाने वाले बनेंगे 6वें भारतीय बल्लेबाज
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 175 रन बना लेंगे तो वो भारत के लिए 10 हजार रन बनाने वाले 6वें बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि किसी भी बल्लेबाज के लिए यह काफी अहम होगा कि वो इस बेहद खास उपलब्धि को हासिल करता है। वहीं तीन मैचों में वो इस रिकॉर्ड को आसानी से छू सकते हैं।
175 रन बनाते ही वनडे में 10,000 रन पूरे करेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने वनडे के 243 मैचों में 48.06 की औसत से 9825 रन बनाए हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 175 रन बना लेते हैं तो 10000 हजार रनों का आंकड़ा छू लेंगे और वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करते ही वह भारत के लिए 10000 रन बनाने वाले छठवें बल्लेबाज बन जाएंगे।
भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। सचिन के नाम 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 12898 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद सौरव गांगुली ने 11221 रन बनाए हैं। जबकि चौथे नंबर पर काबिज राहुल द्रविड़ ने 10768 रन बनाए हैं। पांचवे स्थान पर एमएस धोनी का नाम है, जिन्होंने 10599 रन बनाए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम
भारत की वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसके बाद तीन मैचों वनडे मैच होंगे। सीरीज का पहला वनडे 27 जुलाई से शुरू होगा।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines