IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला का पहला टेस्ट एक पारी और 141 रन से जीता और नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शानदार शुरुआत की। मैच के बाद जहां कप्तान रोहित काफी खुश दिखे। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वे ड्रेसिंग रुम से इशान किशन को क्या इशारा कर रहे थे।
कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि उन्होंने इशान किशन को टीम की पारी घोषित करने की योजनाओं के बारे में संकेत दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि टेस्ट डेब्यू करने वाला खिलाड़ी बोर्ड पर अपना पहला रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए किशन ने टेस्ट क्रिकेट में 20वीं गेंद पर एक रन बनाने से पहले 19 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। ऐसे में कप्तान रोहित उन्हें कुछ इशारा करते नजर आ रहे थे।
‘टेस्ट में पहला रन बनाओ फिर में पारी घोषित करूंगा’- रोहित
मैच के बाद रोहित ने कहा कि “मैं बस उन्हें (बल्लेबाजों) को बता रहा था कि शायद हमारे पास लगभग एक ओवर है और फिर हम घोषणा कर रहे हैं। मैं बस यही चाहता था कि ईशान रन बना लें क्योंकि उसने शायद 15-20 गेंदें डॉट थीं। इसलिए मैं उनसे कहना चाहता था, टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला रन बनाओ और फिर हमें पारी घोषित करनी होगी।’
ईशान किशन को थोड़ी घबराहट हो रही होगी- रोहित
कप्तान ने आगे कहा कि “मैं समझ सकता हूं, अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए, आपके मन में बहुत घबराहट हो रही है, और मैं देख सकता हूं, वह पूरे (दूसरे) दिन ड्रेसिंग रूम में बैठा था, बल्लेबाजी करने जाना चाहता था, इसलिए मुझे पता है भावना, लेकिन मैं उसे सिर्फ यह बता रहा था कि शायद हमारे पास एक या दो ओवर हैं और फिर हम घोषणा करने जा रहे हैं।”
रोहित के इशारा करने के बाद ईशान ने तुरंत अगली गेंद पर अपना पहला रन बनाया और भारत के कप्तान ने पारी समाप्त घोषित कर दी। इसके बाद किशन विकेटकीपिंग के लिए लौटे जहां पर उन्होंने कोई भी गलती नहीं की।
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
10 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
3 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
5 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines