IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज को 1-0 से जीत लिया है। ये श्रृंखला भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए बेहद खास थी। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। दूसरे टेस्ट में मुश्किल परिस्थितियों में आई उनकी पारी लाजवाब थी। जिसकी कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद तारीफ की है।
और पढ़िए – मिस्बाह-उल-हक की PCB में एंट्री, जका अशरफ ने दिया बड़ा पद
रोहित शर्मा ने सीरीज जीतने के बाद कही ये बात
मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि ‘हर जीत अलग होती है। वेस्टइंडीज में खेलने की अपनी चुनौती है। जिस तरह से चीजें हुईं उससे खुश हूं। हमने अच्छा प्रयास किया, दुर्भाग्यवश आज हम कोई खेल नहीं खेल सके। हम वास्तव में कल एक सकारात्मक इरादे के साथ निकले थे। बारिश ने अंतिम निर्णय लिया। हम काफी आश्वस्त थे। आप जानते हैं कि आखिर में बल्लेबाजी करना कितना मुश्किल होता है। हम हमेशा उस तरह का स्कोर चाहते थे जहां हम चाहते थे कि विपक्षी टीम इसके लिए आगे बढ़े। सतह पर बहुत कुछ नहीं था। आज कोई खेल नहीं, यह हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।’
कोहली की पारी लाजवाब- रोहित
रोहित शर्मा ने आगे विराट की तारीफ की और बताया कि टीम को मुश्किल परिस्थितियों में कोहली जैसे खिलाड़ी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘टेस्ट मैचों में, आपको ऐसे लोगों की ज़रूरत होती है जो मुश्किल परिस्थितियों में आए और पारी को स्थिर करें जैसे कि विराट (कोहली) ने किया, उन्होंने शानदार खेला। आपको हर चीज का मिश्रण चाहिए। हमारे पास गहराई है, हमारे पास विविधता है। हम सही जगह पर हैं। यह काम पूरा करने के बारे में है। मैं हमेशा एक टीम के रूप में बेहतर होने में विश्वास रखता हूं।’
और पढ़िए – बजरंग-विनेश ने ट्रायल्स पर तोड़ी चुप्पी, अंतिम पंघाल की इस बात से हुए ‘आहत’
विराट कोहली की शतकीय पारी
अपना 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे विराट कोहली ने इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। त्रिनिदाद टेस्ट में वे जब बल्लेबाजी करने आए तो टीम परेशानी में थी। 4 विकेट गिर गए थे और वेस्टइंडीज आक्रामक अंदाज दिखा रही थी। ऐसे में उन्होंने संभली हुई पारी खेली और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए अपना टेस्ट का 29वां शतक जड़ा। कोहली की पारी के चलते ही भारत ने अच्छी खासी बढ़त बना ली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
45 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines