IND vs WI: वेस्टइंडीज और भारत के बीच त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारती की दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया है। दस रन बनाते ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रोहित ने तोड़ा जयवर्धन का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में लगातार 30 बार डबल डिजिट स्कोर (Most Double Digit Score) करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टार बल्लेबाज रहे महेला जयवर्धने के नाम था, जिन्होंने श्रीलंका के लिए टेस्ट में 29 बार डबल डिजिट में स्कोर बनाया था।
रोहित शर्मा ने ठोका टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में विस्फोटक पारी खेली। वह 44 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले। रोहित शर्मा ने महज 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। ये उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले रोहित ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 47 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था।
मैच का हाल
त्रिनिदाद टेस्ट की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 255 रन पर आलआउट हुए। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 181 रन बनाए और पारी घोषित करके मेजबान टीम को 365 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 57, जबकि ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन वेस्टइंडीज को कुल 289 रनों की दरकार है।
रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट करियर
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट की 88 पारियों में 3677 रन बनाए हैं। वह इस फॉर्मेट में दस शतक और एक दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। रोहित के बल्ले से 16 फिफ्टी भी निकली हैं। खास बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा का औसत 53.54 का है।
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
43 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
48 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines