नई दिल्ली: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच क्वींस पार्क ओवल में दूसरा टेस्ट शुरू हो चुका है। टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट की शानदार शुरुआत की। फिलहाल टीम इंडिया बिना विकेट खोए 100 रन के करीब पहुंच चुकी है। रोहित और यशस्वी दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कप्तान ने अपना फेवरेट पुल शॉट खेलकर विंडीज के गेंदबाज केमार रोच के होश उड़ा डाले।
5वें ओवर में देखने को मिला नजारा
ये नजारा 5वें ही ओवर में देखने को मिला। रोच ने रोहित को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो वे इस ललचाती बॉल को कहां छोड़ने वाले थे। उन्होंने बल्ला उठाया और बॉल पिच करते ही डीप स्वीपर पर करारा छक्का ठोक डाला। रोहित का ये छक्का देख भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा।
ये भी पढ़ेंः दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार का डेब्यू, रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर पर दिया ये अपडेट
रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने दूसरा छक्का ठोक इसे पूरा किया। हाफ सेंचुरी पूरी करने के लिए उन्होंने 74 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के कूटे। इससे पहले मैच में रोहित ने शानदार सेंचुरी जड़ी थी। बैक टू बैक शानदार रन बनाते देख फैंस की बांछें खिल गई हैं। रोहित की ये 15वीं टेस्ट हाफ सेंचुरी रही।
टीम इंडिया ने लंच तक बनाए 121 रन
लंच तक के स्कोर की बात करें तो टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 121 रन बना लिए हैं। डेब्यू में शानदार 171 रन ठोक तबाही मचाने वाले यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर कमाल किया है। उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। फिलहाल टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines