हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज में चला 'हिटमैन' का जादू, शतक ठोक कर ली स्टीव स्मिथ के महारिकॉर्ड की बराबरी

विज्ञापन

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक जड़ दिया। यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने आए भारतीय कप्तान ने धीमी पारी खेली लेकिन बाद में लय पकड़ते हुए 103 रन बनाए। ये उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर का 44वां शतक था ऐसे में उन्होंने शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है।

और पढ़िए – T-20 लीग के नियम में बड़ा बदलाव, प्लेइंग इलेवन में इतने विदेशी खिलाड़ियों को मिली मंजूरी

ये रोहित शर्मा का विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दूसरा ही शतक है। इससे पहले उन्होंने 2021 में इंग्लैंड में शतकीय पारी खेली थी। वह एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर चार पर और टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने अपने 51वें टेस्ट मैच में अपना 10वां शतक लगाया है।

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3500 रन

रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ही खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।लगभग 1 दशक लम्बे करियर में अपना 51वां टेस्ट खेल रहे रोहित ने अपने 3,500 रन पूरे किए हैं। वह टेस्ट प्रारूप में भारत की ओर से ये आंकड़ा छूने वाले 20वें बल्लेबाज बने हैं।उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 पारियों में 400 से अधिक रन बना लिए हैं, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं।

और पढ़िए – श्रीलंका ने पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, बैक-टू-बैक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की वापसी

विज्ञापन

मजबूत स्थिति में भारत

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे मैच में मेहमान टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दो दिनों के खेल की समाप्ति के बाद भारत ने 312 रन बना लिए हैं और 162 रनों की लीड भी ले ली है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम मात्र 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola