नई दिल्ली: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। वेस्ट इंडीज ने सोमवार को इसके लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस दौरान 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम और युवा प्लेयर्स को जगह दी जा सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में जगह बनाने की संभावना नहीं है। यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार इन दोनों की जगह लेने की दौड़ में हैं।
12 जुलाई से होगी शुरुआत
भारत वेस्ट इंडीज के एक महीने दौरे पर रहेगी जहां वे 12 जुलाई से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी जा सकती है। कहा जा रहा है कि शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली चयन समिति और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अगले WTC चक्र में जाने के लिए कुछ विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार
पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी ने पीटीआई से कहा- चयन एक प्रक्रिया है, लेकिन आपको युवाओं और अनुभव के मिश्रण की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उन्होंने रणजी, ईरानी और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाया है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाने पर तैयार किया जा सकता है। एक अन्य चयनकर्ता ने कहा- उमेश अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन बिना ए टूर प्रोग्राम के आप नहीं जानते कि कौन तैयार है। एक समय था जब हमारे पास मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी लगातार ए दौरों के माध्यम से तैयार थे। अब आप नहीं जानते। मुझे लगता है कि केवल फॉर्म गेंदबाज मुकेश कुमार ही हैं, लेकिन वह एक सीमर हैं न कि एक एक्सप्रेस पेसर।
रिंकू, जितेश टी20 चयन के लिए कतार में
कहा जा रहा है कि इस दौरे पर T20I टीम पूरी तरह से IPL के प्रदर्शन पर आधारित होगी। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों से अंतिम टीम में जगह बनाने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि अतीत में टीमों में फिनिशरों की कमी थी। रुतुराज गायकवाड़ की वापसी और यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो सकती है। जबकि मोहित शर्मा पिछले आईपीएल में अपने 27 विकेटों के बाद अच्छी वापसी कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को सबसे छोटे प्रारूप से बाहर किया जा सकता है। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज को उनके कार्यभार और विश्व कप से पहले आगामी एकदिवसीय मैचों को देखते हुए आराम दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
43 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines