---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: वेस्ट इंडीज टूर पर इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय, रिंकू-जायसवाल समेत ये खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। वेस्ट इंडीज ने सोमवार को इसके लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस दौरान 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में करारी हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी। वेस्ट इंडीज ने सोमवार को इसके लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस दौरान 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेले जाएंगे। कहा जा रहा है कि इस टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम और युवा प्लेयर्स को जगह दी जा सकती है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव के वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम में जगह बनाने की संभावना नहीं है। यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार इन दोनों की जगह लेने की दौड़ में हैं।

12 जुलाई से होगी शुरुआत 

भारत वेस्ट इंडीज के एक महीने दौरे पर रहेगी जहां वे 12 जुलाई से शुरू होने वाले दो टेस्ट मैचों के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे, जिसमें हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी जा सकती है। कहा जा रहा है कि शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली चयन समिति और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अगले WTC चक्र में जाने के लिए कुछ विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार

पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी ने पीटीआई से कहा- चयन एक प्रक्रिया है, लेकिन आपको युवाओं और अनुभव के मिश्रण की आवश्यकता है। मेरा मानना ​​है कि यशस्वी जायसवाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं। उन्होंने रणजी, ईरानी और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाया है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त मौके दिए जाने पर तैयार किया जा सकता है। एक अन्य चयनकर्ता ने कहा- उमेश अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन बिना ए टूर प्रोग्राम के आप नहीं जानते कि कौन तैयार है। एक समय था जब हमारे पास मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, हनुमा विहारी, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी लगातार ए दौरों के माध्यम से तैयार थे। अब आप नहीं जानते। मुझे लगता है कि केवल फॉर्म गेंदबाज मुकेश कुमार ही हैं, लेकिन वह एक सीमर हैं न कि एक एक्सप्रेस पेसर।

रिंकू, जितेश टी20 चयन के लिए कतार में 

कहा जा रहा है कि इस दौरे पर T20I टीम पूरी तरह से IPL के प्रदर्शन पर आधारित होगी। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों से अंतिम टीम में जगह बनाने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि अतीत में टीमों में फिनिशरों की कमी थी। रुतुराज गायकवाड़ की वापसी और यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो सकती है। जबकि मोहित शर्मा पिछले आईपीएल में अपने 27 विकेटों के बाद अच्छी वापसी कर सकते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को सबसे छोटे प्रारूप से बाहर किया जा सकता है। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज को उनके कार्यभार और विश्व कप से पहले आगामी एकदिवसीय मैचों को देखते हुए आराम दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2023 09:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola