IND vs WI: दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार फॉर्म में हैं और सभी को अपनी गेंदबाजी से मुरीद बना रहे हैं। त्रिनिदाद टेस्ट में पहले अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के बाद अश्विन ने इस सीरीज की सबसे बेहतरीन बॉल डाली और वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट को आउट कर दिया। उनकी इस बॉल की हर तरफ चर्चाएं हो रही है।
वेस्टइंडीज ने शनिवार को दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत के खिलाफ चाय तक तीन विकेट पर 174 रन बना लिए थे। वेस्ट इंडीज के कप्तान ब्रैथवेट (235 गेंदों में 75 रन) ने खराब पिच पर भारतीय आक्रमण को विफल करने के लिए अपनी एकाग्रता की जबरदस्त प्रदर्शन किया। वे एक ओर से टीम को संभाले हुए थे और पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। तभी अचानक अश्विन ने अपनी शक्तियों का प्रदर्शन किया और भारतीय खेमे में खुशी की लहर छा गई।
अश्विन ने डाली ड्रीम बॉल
वेस्टइंडीज की पारी में 73वें ओवर में गेंदबाजी करने आए अश्निन ने पहली तीन गेंदे कप्तान क्रेग ब्रेथवेट को मिस कराई। वहीं बाद में अंदर की ओर आती खूबसूरत गेंद ने रक्षात्मक बल्लेबाजी कर रहे ब्रेथवेट को फ्रंटफुट उठाने के लिए ललचाया। पर इस गेंद ने तेजी से टर्न लिया और ब्रेथवेट के बल्ले और पैड के बीच से निकलती हुई स्टंप पर टकरा गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ब्रेथवेट को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ। कई क्रिकेट फैंस इसे सीरीज की सबसे बेहतरीन बॉल बता रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने की संतुलित बल्लेबाजी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन संतुलित बल्लेबाजी की। टीम ने पूरे दिन के खेल में महज 4 विकेट ही गंवाए और 143 रन जोड़े। पहले दिन ओपनिंग करने उतरे कप्तान कैग ब्रेथवेट ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कर्क मैकेंजी ने 32 और जर्मेन ब्लैकवुड ने 20 रन का योगदान दिया। फिलहाल मैच में तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। हालांकि टीम अभी भी 209 रनों से पीछे है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines