IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। पहले मैच में विकेटों की झड़ी लगाने के बाद दूसरे टेस्ट में उन्होंने बल्ले से भी दमखम दिखाया। कोहली और जडेजा के महत्वपूर्ण विकेट गिरने के बाद मुश्किल परिस्थिति में उतरे अश्विन ने 56 रनों की पारी खेली। इसके चलते उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
रविचंद्रन अश्विन ने वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा
56 रनों की महत्वपूर्ण पारी के चलते श्विन भारत के लिए नंबर-6 से उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ेंः कोहली के 29वें टेस्ट शतक में बना गजब का संयोग
लक्ष्मण के 6 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 3108 रन हैं। वहीं अश्विन के अब 3185 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर कपिल देव है जिनके 5116 रन है। वहीं दूसरे नंबर पर एमएस धोनी मौजूद हैं। इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करते ही अश्विन धोनी और कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
अश्विन का टेस्ट करियर
बल्लेबाजी में अश्विन ने अब तक के टेस्ट करियर में 132 पारियों में 27.22 की औसत के साथ 3,185 रन बनाए हैं। इस बीच वह 5 शतक और 14 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।गेंदबाजी में उन्होंने 176 पारियों में 23.61 की औसत के साथ 486 विकेट लिए हैं। वह 34 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। वे भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी हैं।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
41 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines