---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: विराट कोहली के खिलाफ रहकीम कॉर्नवाल का मास्टर स्ट्रोक, इतने डिग्री घुमा डाली बॉल

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली शतक के करीब जाकर मात खा गए। कोहली ने 182 गेंदों में 5 चौके जड़कर कुल 76 रन बनाए। वह अपने 76वें इंटरनेशनल और टेस्ट में 29वें शतक से चूक गए। उन्हें रहकीम कॉर्नवाल ने शानदार गेंद पर गच्चा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली शतक के करीब जाकर मात खा गए। कोहली ने 182 गेंदों में 5 चौके जड़कर कुल 76 रन बनाए। वह अपने 76वें इंटरनेशनल और टेस्ट में 29वें शतक से चूक गए। उन्हें रहकीम कॉर्नवाल ने शानदार गेंद पर गच्चा देकर पवेलियन रवाना किया।

एलिक अथानाजे ने लपका शानदार कैच 

कॉर्नवाल ने 146वें ओवर की दूसरी गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद लेग की ओर टर्न हुई। इसे विराट ने छोड़ना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर लेग स्लिप की ओर उड़ गई। यहां खड़े एलिक अथानाजे ने शानदार डाइव मारकर कैच पकड़ा और विराट कोहली का बड़ा विकेट दिलाकर विंडीज की वापसी करा दी।

---विज्ञापन---

कॉर्नवाल की गेंद 9.2° तक घूमी

खास बात यह है कि विराट कोहली ने इस पारी में 182 गेंदों का सामना किया और उनमें से केवल 4 रहकीम कॉर्नवाल की रहीं। चौथी पर ही वे अपना विकेट गंवा बैठे। कॉर्नवाल ने अपनी तेज टर्न और उछाल वाली गेंदों से दंग किया। इस पारी में कॉर्नवाल का औसत टर्न 6.3° रहा, जबकि विराट कोहली को आउट करने के लिए कॉर्नवाल की गेंद 9.2° तक घूम गई। यही वजह है कि विराट कॉर्नवाल के इस मास्टर स्ट्रोक पर मात खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे।

---विज्ञापन---

कोहली इससे पहले 72 रन पर ड्रॉप हुए थे। विकेटकीपर जोशुआ ने शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ना चाहा, लेकिन उनकी अच्छी कोशिश के बावजूद वे विकेट नहीं ले पाए। बहरहाल, कोहली ने इस मैच में नया मुकाम हासिल किया। टेस्ट में उन्होंने 8500 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 29वीं हाफ सेंचुरी जमाई।

---विज्ञापन---

विंडीज ने आजमाए 9 गेंदबाज 

कोहली का विकेट 405 रन पर गिरा। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ईशान किशन क्रीज पर जमे हैं और भारत ने 150 ओवर में 5 विकेट खोकर 413 रन बना लिए हैं। भारत ने इस समय तक 263 रन की लीड ले ली है। वहीं विंडीज ने भारत के खिलाफ 9 गेंदबाजों को आजमाया है।

First published on: Jul 14, 2023 11:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola