IND vs WI ODI: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्कवॉड घोषित किया है। कैरैबियाई टीम में जहां निकोलस पूरन और जेसन होल्डर और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर दो धांसू खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
और पढ़िए – वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 विकेट लेकर अश्विन ने किया बड़ा धमाका, तोड़ डाला हरभजन सिंह का ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल के स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
वेस्टइंडीज द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यीय स्कवॉड में आईपीएल से स्टार खिलाड़ी शिमरन हेटमायर को शामिल किया गया है। फिटनेस और अनुशासनहीनता की वजह से टीम में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा था। जिम्बाब्वे में हुए वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भी इस खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं मिली थी. कैरेबियाई टीम का क्वालिफायर में प्रदर्शन खराब रहा था और विश्व कप के इतिहास में पहली बार टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी जिसके बाद हेटमायर को शामिल किया गया है। हेटमायर ने भारत के खिलाफ 500 रन बनाए हैं और उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है।
इन खिलाड़ियों की भी मिला मौका
शिमरॉन हेटमायर के अलावा टीम में तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस का भी कमबैक हुआ है। वहीं तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक कैरिआह भी रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद टीम में लौटे हैं। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती भी चोट से उबरकर स्कवॉड का हिस्सा बन गए हैं।
और पढ़िए – ‘बैजबॉल’ के बाद अब ये ‘बॉबीबॉल’ क्या नई बला है? जानें
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का 15 सदस्यीय स्क्वॉड:
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पावेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरिआह, कीसी कार्टी, डॉमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
20 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
30 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines