Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये श्रृंखला 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम इसे जीतकर अपनी तैयारी शानदार करनी चाहेगी वहीं दूसरी ओर टेस्ट सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज इसमें वापसी करना चाहेगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई को होने वाले पहले वनडे के साथ सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद दूसरा वनडे 29 जुलाई को खेला जाना है। ये दोनों मुकाबले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे।आखिर में सीरीज का तीसरा वनडे 1 अगस्त को त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), रोवमैन पावेल (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कैरिआह, कीसी कार्टी, डॉमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।
मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और भारत के बीच अब तक कुल 42 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 19 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा है।आखिरी बार जुलाई 2022 में भारत ने क्वींस पार्क ओवल में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था। जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से होगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम को 7 बजे से होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।