IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई 2023 से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से ये श्रृंखला भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। टीम इसे जीतकर अपनी तैयारी शानदार करनी चाहेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल विकेटकीपर को लेकर है।
टीम इंडिया के लिए वनडे में कुछ समय से विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल इस समय एनसीए में रिकवर हो रहे हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत के पास ईशान किशन और संजू सैमसन के रुप में दो विकेटकीपिंग विकल्प मौजूद हैं। इन दोनों में से प्लेइंग 11 में किसी एक को ही मौका मिलने की संभावना हैं। ऐसे में आंकड़ों में कौन अच्छा है ये देखना बेहद जरूरी है।
ऐसा है संजू सैमसन का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले संजू सैमसन का टीम इंडिया में पिछले कुछ समय से आना जाना चलता रहा है। सैमसन ने टीम इंडिया के लिए वनडे मैचों में जुलाई 2021 में डेब्यू किया था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 को खेला था। सैमसन ने भारतीय टीम के लिए 11 वनडे मैचों में 330 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 7 कैच लपके हैं और 2 स्टंपिंग भी की हैं।
वनडे में ऐसा है ईशान किशन का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन हमेशा से वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें फिर भी मौके कम मिले हैं। किशन फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में एक अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 14 मुकाबलों में 510 रन बनाए हैं, जिसमें दोहरा शतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 2 स्टंपिंग और 5 कैच लपके हैं।
भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
34 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines