Live Updates
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता तीसरा वनडे
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो कप्तान शाई होप रहे, जिन्होंने नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत दिलाई. होप की पारी के दम वेस्टइंडीज ने 352 रनों बड़ा का लक्ष्य 5 विकेट खोकर 4 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. हालांकि, भारतीय टीम शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी. इस हार के बाद भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की है.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज को जीत के लिए चाहिए सिर्फ 7 रन
वेस्टइंडीज ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 7 रन चाहिए.
IND vs WI LIVE: शाई होप ने पूरे किए 150 रन
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप शतक लगाने के बाद भी क्रीज पर जमे हुए हैं और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन पूरे कर लिए हैं.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार
वेस्टइंडीज ने 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में 5 विकेट पर 323 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 29 रनों की जरूरत है. 47वें ओवर में गुरनूर बरार ने तीन चौकों के साथ कुल 15 रन लुटाए.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन
290 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने मैथ्यू फोर्ड को आउट कर दिया. फोर्ड सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 44 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 5 विकेट पर 293 रन है.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा
41वें ओवर की पहली गेंद पर वेस्टइंडीज को कीमो पॉल के रूप में चौथा झटका लगा. पॉल 35 गेंदों पर 44 रन बनाकर गुरनूर बरार की गेंद पर आउट हुए. 41.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 4 विकेट पर 271 रन है.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज का स्कोर 250 के पार
352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 250 का आकंड़ा पार कर लिया है. वेस्टइंडीज ने 38 ओवर में 3 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शाई होप 108 रन और किमो पॉल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
वेस्टइंडीज- 38 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन
IND vs WI LIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार शतक
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है. होप ने 104 गेंदों पर अपना 21वां वनडे शतक पूरा किया. उन्होंने दूसरे वनडे में भी शानदार शतकीय पारी खेली थी.
वेस्टइंडीज- 34 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
वेस्टइंडीज की टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया है. रपरफोर्ड ने 25 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली. इसी के साथ नमन धीर को पहला इंटरनेशनल विकेट मिला है.
वेस्टइंडीज- 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज की टीम ने एक बार फिर की वापसी
वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार कमबैक किया है. कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने कमाल की बल्लेबाजी की है. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरान निराश किया है.
वेस्टइंडीज- 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका
वेस्टइंडीज की टीम को दूसरा झटका लगा है. आमिर जंगू 67 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. नमन धीर के ओवर में टीम इंडिया को ये सफलता मिली है.
वेस्टइंडीज- 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज की टीम मजबूत स्थिति में पहुंची
वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर ही 148 रन बना लिए हैं. शाई होप और आमिर जंगू दोनों ने ही अर्धशतक जड़ दिया है. इस दौरान भारतीय गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं.
IND vs WI LIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी के साथ उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा है. शाई होप 46 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.
वेस्टइंडीज- 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज की टीम ने किया कमबैक
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले 10 ओवरों में अच्छा कमबैक किया है. शाई होप और आमिर जंगू ने वेस्टइंडीज की पारी को बहुत ही अच्छे से संभाला है. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी निराश किया है.
वेस्टइंडीज- 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका
वेस्टइंडीज की टीम को पहला झटका लगा है. मोहम्मद सिराज ने जॉन कैंपबेल को सिर्फ 10 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया को अच्छा स्टार्ट मिला है.
वेस्टइंडीज- 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज की पारी हुई शूरू, होप-जॉन क्रीज पर उतरे
वेस्टइंडीज की टीम 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. शाई होप और जॉन कैंपबेल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. टीम इंडिया के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज डाल रहे हैं.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज को मिला 352 रनों का लक्ष्य
टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 351 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में नाबाद 129 रनों की शानदार पारी खेली. खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया ने धमाकेदार कमबैक किया है.
IND vs WI LIVE: केएल राहुल ने जड़ा शानदार शतक
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करके 80 गेंदों में शतक जड़ा है. राहुल ने इस दौरान बहुत ही कमाल की पारी खेली है.
टीम इंडिया- 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 329 रन
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया ने गंवाया 7 विकेट, कंबोज भी हुए आउट
टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. अंशुल कंबोज 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि उन्होंने केएल राहुल का अच्छा साथ निभाया है.
टीम इंडिया- 47 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 301 रन
IND vs WI LIVE: नीतीश कुमार रेड्डी सस्ते में लौटे पवेलियन
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी सस्ते में ही पवेलियन लौट गए हैं. रेड्डी के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका था, लेकिन वो सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
टीम इंडिया- 41 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन
IND vs WI LIVE: केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है. हालांकि राहुल को अब अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी. जिससे भारत बड़ा स्कोर बना सके.
टीम इंडिया- 38.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 238 रन
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन
टीम इंडिया ने 5वां विकेट 36वें ओवर में गंवा दिया है. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. इसी के साथ भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
टीम इंडिया- 36 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. नमन धीर और केएल राहुल ने पारी को संभाला है. दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.
टीम इंडिया- 34 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन
IND vs WI LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ भी अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जेडन सील्स ने गायकवाड़ को 57 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है.
टीम इंडिया- 28.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन
IND vs WI LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शानदार अर्धशतक
टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर खेल रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नंबर 4 पर शानदार अर्धशतक जड़ा है. गायकवाड़ उस समय बल्लेबाजी करने उतरे, जब टीम इंडिया ने 4 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया था.
IND vs WI LIVE: शतक बनाने से चूके रोहित शर्मा
टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बैक टू बैक शतक जड़ने से चूक गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा 85 गेंदों में 92 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर पवेलियन लौट गए.
टीम इंडिया- 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन
IND vs WI LIVE: 20 ओवरों में पार किया 100 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया ने शानदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही 20वें ओवर में 100 रनों का आंकड़ा भारत ने पार कर लिया है. रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ समझदारी से बल्लेबाजी कर रहे हैं.
टीम इंडिया- 20.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन
IND vs WI LIVE: रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को जारी रखा है. उन्होंने तीसरे वनडे मैच में भी शानदार अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को संभाला है. रोहित को ऋतुराज गायकवाड़ का साथ मिला है.
टीम इंडिया- 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ संभल कर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया- 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया कर रही है कमबैक का प्रयास
तीसरे ओवर में टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाए थे. उसके बाद अब भारतीय टीम कमबैक करने का प्रयास कर रही है. रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को जिम्मेदारी से खेलना होगा.
टीम इंडिया- 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन
IND vs WI LIVE: विराट कोहली जीरो के स्कोर पर लौटे पवेलियन
टीम इंडिया ने तीसरे ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं. शुभमन गिल के बाद विराट कोहली बिना खाता खोले ही जेडन सील्स का शिकार बन गए हैं. टीम इंडिया ने 3 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 4 रन बनाए हैं.
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया को लगा पहला झटका
टीम इंडिया ने पहला विकेट गंवा दिया है. कप्तान शुभमन गिल ने 3 रनों से स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 1 रन बनाकर जेडन सील्स का शिकार बने हैं.
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू
टीम इंडिया टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतरे हैं. वहीं जेडन सील्स वेस्टइंडीज के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
IND vs WI LIVE: वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11
जॉन कैम्बेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जंगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, विटेल लॉज.
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार.
IND vs WI LIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इसी के साथ भारत की प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव हो गया है.
India vs West Indies 3rd ODI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत को 5 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा.
भारत की ओर से केएल राहुल के शानदार शतक जड़ा और नाबाद 129 रनों की पारी खेली. जवाब में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. खासकर शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बेअसर कर दिया और टीम इंडिया के बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines