---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, पोज मारते रह गए 4 बल्लेबाज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से वेस्ट इंडीज को चारों खाने चित कर दिया। विंडीज के खिलाफ गुरुवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि इनमें से दो ओवर […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से वेस्ट इंडीज को चारों खाने चित कर दिया। विंडीज के खिलाफ गुरुवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में कुलदीप ने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। खास बात यह है कि इनमें से दो ओवर मेडन रहे। कुलदीप की घातक गेंदबाजी का आलम ये था कि बल्लेबाजों को इन्हें खेलना मुश्किल हो गया और वे बस पोज मारते ही रह गए।

डोमिनिक ड्रेक्स को आउट कर की शुरुआत 

कुलदीप ने इसकी शुरुआत 19वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स को आउट कर की। 4 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे ड्रेक्स को कुलदीप ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उन्हें छकाते हुए पैड्स से जा टकराई। अंपायर ने भारतीय खेमे की जोरदार अपील पर बिना देर किए उंगली उठा दी।

पोज मारते रह गए यानिक कारिया

इसके बाद कुलदीप अपना अगला ओवर डालने आए। उन्होंने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे यानिक कारिया का शिकार किया। कुलदीप की गेंद टप्पा पड़ने के बाद लहराई और अंदर आकर कारिया को बीट कर गई। इसके बाद एक बार फिर जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने तुरंत रिव्यू लिया, जिसमें साफ नजर आया कि बॉल मिडल स्टंप को हिट कर रही थी।

---खबर नीचे जारी है---

23वें ओवर में फिर बरपाया कहर 

23वें ओवर में कुलदीप ने फिर जलवा दिखाया। उन्होंने कप्तान, विकेटकीपर और विंडीज के सबसे बड़े विकेट शाई होप को चलता किया। 44 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 43 रन बनाकर खेल रहे होप भी कुलदीप की शानदार गेंद के आगे मात खा गए और एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कुलदीप ने इसी ओवर की जायडन सील्स को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा विंडीज की पारी को 114 रन पर ढेर कर दिया। खास बात यह है कि वेस्ट इंडीज का ये भारत के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर रहा।

(www.topskitchen.com)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 27, 2023 10:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola