IND vs WI: टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपने साथी और अनुभवी गेंदबाज युजवेंद्र चहल से प्रतिस्पर्धा के सवाल पर दिल छू लेने वाली बात कही है। चाइनामैन बल्लेबाज के मुताबिक भले ही भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में प्लेइंग 11 के लिए दोनों के बीच प्रतिस्पर्धा है लेकिन इसके बावजूद चहल के साथ उनके रिश्ते में कोई खराबी नहीं आई है।
2017 से 2019 के बीच एक ऐसा दौर था जब भारतीय वनडे XI ‘कुलचा’ की मौजूदगी के बिना अधूरी थी। हालांकि, 2019 विश्व कप के बाद चीजें काफी बदल गईं। दोनों गेंदबाज़ों की फॉर्म ख़राब हो गई और एकदिवसीय क्रिकेट में रवीन्द्र जड़ेजा के फिर से उभरने से मामला जटिल हो गया।
जबकि कुलदीप और चहल दोनों ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, इन दोनों में से केवल एक ही इन दिनों प्लेइंग इलेवन में शामिल है। गुरुवार को बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए चहल पर कुलदीप को तरजीह दी गई।
चहल मेरी हमेशा करता है मदद- कुलदीप यादव
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद, कुलदीप ने अपने और लेग स्पिनर के बीच प्रतिस्पर्धा को कम महत्व दिया।उन्होंने कहा, “हम बहुत निश्चिंत हैं। हम जानते हैं कि संयोजन बहुत मायने रखता है। कभी वह खेलता है, कभी मैं खेलता हूं और हमारी समझ बहुत अच्छी है। हम बहुत सामान्य हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि – “जब मैं खेलता हूं तो वह मेरी बहुत मदद करता है; वह मुझे बताता है कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं क्या बदल सकता हूं। वह हमेशा चाहता है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं। जब वह खेलता है तो मैं भी वही करता हूं, ताकि जब वह खेले तो अच्छा प्रदर्शन करे।”
कुलदीप ने किया शानदार प्रदर्शन
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप ने कुल 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। वहीं जडेजा ने भी 3 विकेट लिए। इसके बाद चहल का वापसी करना मुश्किल हो गया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
5 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
5 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
6 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
6 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
7 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
8 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
8 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines