KL Rahul Most Test Runs 2025 as Opener: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी अहमदाबाद में टेस्ट मैच चल रहा है. मुकाबले में केएल राहुल का प्रदर्शन बल्ले से शानदार रहा है. अभी वो बैटिंग कर रहे हैं और इसी बीच उन्होंने बहुत बड़ा कारनामा कर दिया है. 2025 राहुल के लिए शानदार रहा है और अब वो इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्हें इस साल तबाही मचाने और रनों की बारिश करने का तोहफा मिला है. उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया है.
केएल राहुल ने किया कमाल
केएल राहुल के लिए साल 2025 शानदार रहा है. उन्होंने भारतीय टीम को टेस्ट में लगातार अच्छी शुरू देने की कोशिश की है. राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में हो रहे पहले टेस्ट में भी धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो आर्टिकल लिखे जाने तक 75 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इसी पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट को पीछे छोड़ा और 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए. पहले बेन डकेट आगे थे, जिन्होंने इस साल 6 मैचों में 602 रन बनाए हैं. राहुल अब उनसे आगे निकल चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI Test day 2 live: भारत ने खत्म की लीड, राहुल-गिल के बीच 80 रनों की साझेदारी, बैकफुट पर विंडीज के बॉलर
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
सलामी बल्लेबाजों में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में केएल राहुल सबसे ऊपर आ गए हैं. 2025 में सबसे अधिक रन जड़ने वाले बल्लेबाजों में वो तीसरे पायदान पर हैं. इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं. उन्होंने 7 मैचों में 800 से अधिक रन बना दिए हैं और अभी भी वो बैटिंग कर रहे हैं. दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स हैं, जिन्होंने कुल 8 मैच खेले हैं और 648 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान राहुल, विलियम्स को भी पीछे छोड़ सकते हैं. पहली पारी में राहुल अब तेज गति से भी बल्लेबाजी कर रहे हैं, क्योंकि वो सेट हो चुके हैं.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines