हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हार्दिक पांड्या ने मानी गलती, मैच के बाद कही बड़ी बात

विज्ञापन
India vs West Indies 4th T20i Hardik Pandya Accepts Mistakes

India vs West Indies 4th T20i: वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। 20 ओवर में 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 51 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 84 रन कूटे तो वहीं गिल ने 47 गेंदों में 3 चौके-5 छक्के जड़कर 77 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 7 रनों का योगदान दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम की पुरानी गलतियों पर बात की।

हमें अपने गेंदबाजों की मदद करनी होगी

जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा- गिल और जायसवाल के स्किल सेट में कोई संदेह नहीं है। हमें एक बल्लेबाजी ग्रुप के रूप में जिम्मेदारी लेनी होगी और अपने गेंदबाजों की मदद करनी होगी। शुभमन और यशस्वी जिस तरह से इस गर्मी में दौड़े और उन्होंने काम पूरा किया, यह देखना सुखद था। मैं जिस तरह से खेल को देखता हूं, उसी तरह से कप्तानी करना पसंद करता हूं। कप्तान ने आगे कहा- मैच गेंदबाज जिताते हैं। यदि वे आपको कुछ विकेट दिला सकते हैं, तो आप खेल पर कंट्रोल कर सकते हैं।

पहला मैच गंवाना हमारी अपनी गलती थी

पांड्या ने आगे कहा- हम दो गेम हार गए, लेकिन पहला मैच गंवाना हमारी अपनी गलती थी। हम काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन आखिरी चार ओवरों में गड़बड़ कर दी। इस तरह हमने लाइन पार नहीं की। अगले दो मैचों में हमने कुछ खास नहीं किया, लेकिन ये सभी खेल हमें बहुत आत्मविश्वास देते हैं।

विज्ञापन

विपक्ष का भी सम्मान करना होगा

पांड्या ने कहा- हमें कड़ी मेहनत करनी थी और अच्छा क्रिकेट खेलना था। खिलाड़ियों ने बिल्कुल वैसा ही किया। टी20 क्रिकेट में कोई किसी का पसंदीदा नहीं। आपको आगे आना होगा और अच्छा क्रिकेट खेलना होगा। आपको विपक्ष का भी सम्मान करना होगा। वे 2-0 से इसलिए आगे थे क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। कल हम आएंगे और वही करेंगे जो हमने आज किया। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola