IND vs WI: ईशान किशन ने रविवार को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क क्लब में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान 34 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद सभी को खुश कर दिया। किशन ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया, जिससे भारत का स्कोर 182/2 हो गया, इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का फैसला किया, क्योंकि भारतीय टीम ने विंडीज पर 364 रनों की बढ़त बना ली थी। किशन इस इनिंग में चौथे नंबर पर उतरे जिसपर विराट कोहली उतरते हैं।
ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा
अर्धशतकीय पारी के बाद किशन काफी खुश नजर आए। उन्होंने चौथे दिन की समाप्ति पर ये खुलासा किया कि उन्हें चौथे नंबर पर भेजने के लिए विराट कोहली ने ही इशारा किया था। किशन के मुताबिक पूर्व कप्तान ने ये फैसला परिस्थितियों के अनुकूल लिया था।
किशन ने कहा कि ‘वाकई खास था। मैं जानता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। सभी ने मेरा समर्थन किया। विराट ने मेरा समर्थन किया और मुझसे कहा कि जाओ और अपना खेल खेलो। उम्मीद करते हैं कि हम कल खेल समाप्त कर देंगे। यह विराट भाई ही थे जिन्होंने पहल की और कहा कि मुझे अंदर जाना चाहिए। वहां एक बाएं हाथ का गेंदबाज था जो गेंदबाजी कर रहा था। यह टीम के लिए एक अच्छा कॉल था। कभी-कभी आपको ये कॉल लेने की आवश्यकता होती है।’
पांचवें दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 289 रनों की जरूरत
भारत ने दूसरी पारी 181 रन के स्कोर पर घोषित करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 365 रन का लक्ष्य रखा। जैसे ही मेजबान टीम बल्लेबाजी करने उतरी, वे रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी का शिकार हो गए, जिन्होंने किर्क मैकेंजी और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट को आउट किया।
पांचवें दिन के करीब आते ही विंडीज को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 289 रनों की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि अंतिम दिन टीम अपने लक्ष्य का पीछा कैसे करती है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
44 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त