IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। अपना 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे कोहली 87 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विराट के लिए खास यह मैच
विराट कोहली अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं।
https://twitter.com/FanCode/status/1682127743801245696?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1682127743801245696%7Ctwgr%5E4279a4c0f18e3447528ea72acfdae72a7d4bc6dc%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fsports%2Fcricket%2Fstory%2Fvirat-kohli-creates-history-on-his-500th-international-match-india-vs-west-indies-2nd-test-port-of-spain-rohit-sharma-yashasvi-jaiswal-ravindra-jadeja-tspo-1740579-2023-07-21
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने संभल कर बल्लेबाजी की और लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। तब टीम इंडिया करीब पांच के रन रेट से स्कोर कर रही थी। रोहित और यशस्वी ने मिलकर पहले विकेट के लिए139 रनों की साझेदारी की। यह पोर्ट ऑफ स्पेन के मैदान पर किसी भारतीय जोड़ी की बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप रही।
शुभमन गिल रहे फेल
जायसवाल ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने 74 गेंदों में 57 रन बनाए। यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह लगातार दूसरे टेस्ट में इस नंबर पर फेल रहे। चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तलाश रहा है। शुभमन ने खुद नंबर-तीन बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है उन्हें यह नंबर रास नहीं आ रहा है। वह 10 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर विकेटकीपर जोशुआ को कैच थमा बैठे।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines