हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी Team India, अमेरिका में इस जगह खेले जाएंगे दो T-20 मैच

विज्ञापन
IND vs WI

नई दिल्ली: टीम इंडिया सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क एंड ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल फ्लोरिडा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार है। दो मैच आठ मैचों की सीरीज के ऐड-ऑन मुकाबले होंगे, जो आईसीसी के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) में निर्धारित किए गए थे। जुलाई-अगस्त में कुल मिलाकर दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। सीडब्ल्यूआई के एक सदस्य ने बुधवार को क्रिकबज से फ्लोरिडा में होने वाले मैच की पुष्टि की। अधिकारी ने कहा- “यही प्लान है। जब तक कोई ऐसी प्रतिकूल स्थिति न हो, दो अतिरिक्त मैच पिछले साल की तरह फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।”

और पढ़िए – IPL 2023 RR vs PBKS: रोमांचक मैच में रॉयल्स को मिली हार, लेकिन तूफान मचाकर छा गए जुरेल-हेटमायर, लास्ट ओवर में कुरेन की शानदार…

हड़बड़ी नहीं होगी

इसी तरह की व्यवस्था पिछले साल भी की गई थी, लेकिन वीजा समस्याओं के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि गुयाना के राष्ट्रपति द्वारा अंतिम समय में किए गए हस्तक्षेप से उस समय का संकट टल गया। सीडब्ल्यूआई के अधिकारी ने कहा कि इस बार आखिरी समय में इस तरह की हड़बड़ी की जरूरत नहीं होगी। दो मैच पिछले साल छह और सात अगस्त को खेले गए थे।

और पढ़िए – IPL 2023: सम्मान या छोड़ दिया चांस? अश्विन ने धवन को नहीं किया रनआउट, देखते रह गए बटलर, देखें वीडियो

जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी सीरीज

भारत जुलाई के दूसरे सप्ताह में टेस्ट के साथ 10 मैचों की श्रृंखला शुरू करेगा, इसके बाद तीन वनडे और फिर पांच टी20 मैच होंगे। अमेरिका से भारत आयरलैंड की यात्रा करेगा जहां टीम अगस्त के तीसरे सप्ताह में तीन ट्वेंटी-20 खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम बीसीसीआई के साथ साझा किया गया है और भारतीय बोर्ड द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola