Shreyas Iyer Statement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. दोनों टीमों का प्रदर्शन सीरीज में अच्छा रहा. बेंगलुरु में खेले गए पांचवें T20I पर श्रृंखला का नतीजा निर्भर था, लेकिन यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. इसी वजह से दोनों टीमों को ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा. मैच के बाद भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की, लेकिन वह गेंदबाजी अटैक से खुश नहीं थे. उनका मानना था कि अगर दूसरे और चौथे T20I में गेंदबाजी ठीक होती, तो शायद सीरीज का नतीजा कुछ और होता.
श्रेयस अय्यर ने सीरीज खत्म होने के बाद क्या कहा?
श्रेयस अय्यर ने पांचवां T20I रद्द होने के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में भारत के गेंदबाजी अटैक से निराशा जताई. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की प्रशंसा की और विपक्षी कप्तान शाई होप की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा, ‘अगर हम दूसरे और चौथे T20I में अच्छी गेंदबाजी करते तो नतीजा पूरी तरह से अलग हो सकता था. सीरीज में बल्लेबाजी शानदार रही है. हम चीजों को सही दिशा में नहीं ले पाए और इस मामले में हम थोड़े पीछे रह गए.’
अय्यर ने कहा, ‘गेंदबाजी के मामले में सुधार की जरूरत है, लेकिन आपको बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेय देना होगा. इसके अलावा शाई होप ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और वे जिस तरह से सीरीज में रन बना रहे थे, वह शानदार बात है. कई बार उन्हें मुश्किलें आई, लेकिन उनकी तारीफ बनती है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच, सीरीज 2-2 की बराबरी पर हुई खत्म
भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज कैसी रही?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला मैच खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का लक्ष्य दिया. भारत ने 14.4 ओवरों में इसका पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की.
रांची में खेला गया दूसरा T20I हाई-स्कोरिंग साबित हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 249 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में शाई होप के ताबड़तोड़ शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से दूसरा मैच जीत लिया. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में हुआ तीसरा T20I मैच भी हाई स्कोरिंग रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रनों का लक्ष्य दिया. वेस्टइंडीज 20 ओवरों में 209 रन बना पाई और भारत ने 14 रन से जीत हासिल की.
वेस्टइंडीज ने चौथे T20I में शानदार वापसी की. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बना डाले. जवाब में भारतीय टीम 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीत दर्ज की. पांचवां T20I मैच बारिश से प्रभावित रहा और ड्रॉ हो गया. इसी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन, रोमारियो शेफर्ड के ओवर में जड़ दिए 24 रन
संबंधित खबरें
IND vs WI T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
1 hr agoगंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका?
2 hrs agoक्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
10 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
11 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
11 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
12 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
12 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
12 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines