IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में कई रिकॉर्ड बने। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 200 रनों के बड़े अंतर से हराया। खास बात यह है कि इस मैच में भारतीय टीम ने 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसके दम पर इंडिया ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
बिना सेंचुरी के सबसे बड़ा स्कोर
भारत ने तीसरे वनडे में 351 रनों का बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन पारी में किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया। ऐसे में बिना सेंचुरी के वनडे में टीम इंडिया ने यह सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड हैं। हालांकि इस मैच में चार खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से ईशान किशन, संजू सैमसन, शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। जिससे टीम इंडिया इस बड़े लक्ष्य तक पहुंची।
भारत इस मामले में टॉप पर
टीम इंडिया 350 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में भी टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने 34वीं बार यह कारनामा किया है। भारतीय टीम से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 28 बार 350 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली थी।
टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से रंग में नजर आए। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने 14 जबरदस्त छक्के और 28 शानदार चौके लगाए। जिससे टीम इंडिया ने 351 रनों जैसा पड़ा सा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में कैरेबयाई टीम महज 151 रन ही बना सकी और इंडिया ने यह मुकाबला 200 रनों से जीता।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines