IND vs WI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर को टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. जिसके लिए आज भारतीय टीम का चयन होना है. सिलेक्शन से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है. मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान के फिटनेस का अपडेट आ गया है. मौजूदा समय में भारतीय टीम मध्यक्रम में एक स्टार बल्लेबाज की तलाश कर रही है, जोकि स्पिनरों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करता हो.
सरफराज खान की फिटनेस पर आया अपडेट
बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में मुंबई के लिए सरफराज खान ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस टूर्नामेंट में वो इंजर्ड भी हो गए थे. जिसके कारण ही वो पिछले कुछ समय से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 29 सितंबर तक सरफराज पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुन सकते हैं. सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम से बाहर होने के बाद इंडिया ए के लिए भी शानदार बल्लेबाजी की थी. वहीं स्पिनरों के खिलाफ भी सरफराज का रिकॉर्ड अच्छा है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट दोबारा सरफराज को टीम में मौका दे सकती है.
ये भी पढ़ें: सिलेक्टर्स ने ढूंढा रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट, टी20 के ‘सिक्सर किंग’ को वनडे में मिलने जा रही है एंट्री!
करुण नायर का कट सकता है पत्ता
इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में करुण नायर को सरफराज खान की जगह मौका मिल सकता है. करुण नायर ने इंग्लिश दौरे पर अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में उन्हें अब अजीत अगरकर की टीम बाहर का रास्ता का दिखा सकती है. वहीं उनकी जगह अब टीम में सरफराज खान की वापसी हो सकती है. इसके अलावा टीम में देवदत्त पडिक्कल की भी वापसी हो सकती है. इंजरी के कारण पडिक्कल को भी इंग्लिश दौरे पर टीम में मौका नहीं मिल सका था. भारतीय टीम इस सीरीज में जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: सोनी लिव का सबस्क्रिप्शन खत्म फिर भी कोई दिक्कत नहीं! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs BAN मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines