---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सोनी लिव का सबस्क्रिप्शन खत्म फिर भी कोई दिक्कत नहीं! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs BAN मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

IND vs BAN Live Streaming: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की अगली भिड़ंत बांग्लादेश के साथ होगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में कमाल का रहा है. आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी. दूसरी ओर, बांग्लादेश भी टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दी है.

---विज्ञापन---

IND vs BAN Live Streaming: जीत के विजय रथ पर सवार टीम इंडिया एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में बांग्लादेश से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटनरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने जोरदार खेल दिखाया है. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने जमकर कोहराम मचाया है. सूर्या भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, तो कुलदीप यादव का जादू भी सिर चढ़कर बोला है. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने भी सुपर 4 राउंड का आगाज श्रीलंका को मात देकर किया है और टीम अपनी धांसू फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी.

IND vs BAN हेड टू हेड

एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 13 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, जबकि बांग्ला टाइगर्स सिर्फ 2 ही मैचों में जीत का स्वाद चख सके हैं. यानी भारतीय टीम बांग्लादेश पर पूरी तरह से हावी रही है. यूएई की धरती पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया ने अब तक एक भी मैच में हार का मुंह नहीं देखा है.

---विज्ञापन---

IND vs BAN Super 4 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड का यह मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाना है.

IND vs BAN Super 4 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड का यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

---विज्ञापन---

IND vs BAN Super 4 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाला यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.

IND vs BAN Super 4 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड में होने वाले इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

---विज्ञापन---

IND vs BAN Super 4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप सोनी लिव पर ले सकेंगे.

सोनी लिव के अलावा कहां देख पाएंगे IND vs BAN Super 4 राउंड का मैच?

सोनी लिव का सब्सक्रिप्टशन अगर आपके पास नहीं है, तो घबराने की कोई बात नहीं है. आप फैन कोड ऐप को डाउनलोड करके भी भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND vs BAN Super 4 राउंड का मैच आप फ्री में कहां देख पाएंगे?

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले सुपर 4 राउंड के इस मैच का मजा आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकेंगे.

First published on: Sep 24, 2025 03:47 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola